छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल : 19 राप्रसे अफसरों के हुए तबादले
VINAY VERMA | Jul 08, 2026, 09:19 IST
राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ में GAD ने 19 राप्रसे अफसरों के तबादले किए। भिलाई निगम आयुक्त हटाए गए। धमतरी, राजनांदगांव, चिरमिरी में नए आयुक्त तैनात। कई जिला पंचायतों के CEO भी बदले गए।
RAIPUR : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत कुल 19 राप्रसे अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के जरिए कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ और नगर पालिक निगमों के आयुक्तों को बदला गया है।
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए चेहरों को लाया गया है। वर्ष 2013 बैच के राप्रसे अधिकारी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सीईओ इन्द्रजीत बर्मन को अब नवा रायपुर अटल नगर स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में अपर संचालक बनाया गया है। इसी बैच के राजीव कुमार पाण्डेय (आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई) को अपर संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर नियुक्त किया गया है। वहीं भारती चन्द्राकर को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल में जिला पंचायतों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2014 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार नाग (सीईओ, जिला पंचायत, कोरबा) को महाप्रबंधक, छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड तथा नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय भेजा गया है। इसके अलावा गोकुल राम रावटे अब मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ होंगे और आशुतोष चतुर्वेदी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। अभिषेक कुमार गुप्ता को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया है।
![छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा]()
राज्य सरकार ने तकनीकी और विकास से जुड़े विभागों में भी फेरबदल किया है। मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ रहे प्रभाकर पाण्डेय को संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ और चिप्स के अतिरिक्त सीईओ रहे शशांक पाण्डेय को अब छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रबंध संचालक बनाया गया है, साथ ही उनके पास चिप्स के अतिरिक्त सीईओ का प्रभार भी रहेगा।
निकायों और जिलों के प्रशासनिक फेरबदल में वर्ष 2015 और 2016 बैच के अधिकारियों को नई कमान मिली है। अरूण कुमार वर्मा धमतरी नगर निगम के नए आयुक्त होंगे, जबकि धमतरी की वर्तमान आयुक्त प्रिया गोयल को अपर आयुक्त, भू-अभिलेख, नवा रायपुर बनाया गया है। बस्तर के अपर कलेक्टर ऋषिकेष तिवारी को जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ का सीईओ और कबीरधाम के अपर कलेक्टर विनय कुमार पोयाम को जिला पंचायत जांजगीर चांपा का सीईओ नियुक्त किया गया है। योगेन्द्र श्रीवास अब जिला पंचायत कोरिया के सीईओ होंगे।
इस आदेश के जरिए राजनांदगांव और चिरमिरी नगर निगमों में भी नए आयुक्तों की पदस्थापना की गई है। राजनांदगांव नगर निगम के आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को संयुक्त आयुक्त, कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख के पद पर भेजा गया है, और उनकी जगह जी.आर. मरकाम को राजनांदगांव नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। चिरमिरी नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आंचला को कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय में प्रवर श्रेणी के पद पर भेजा गया है, जबकि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के डिप्टी कलेक्टर विजयेंद्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय, संबंधित विभागों के मंत्रियों, संभाग आयुक्तों और सभी कलेक्टर्स को भेज दी है। आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसका पालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के वेतन नियमों में बदलाव, क्रमोन्नति योजना अब होगी बंद
सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ही हो गया खेल ! डिजिटल सिग्नेचर भी सेफ नहीं ? CG NEWS
Madhya Pradesh सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, चतुर्थ क्रमोन्नति का मिलेगा फायदा
रामनवमी की छुट्टी आज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दोबारा जारी किया आदेश
संचालनालयों और निगमों में नए चेहरों की एंट्री
जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों में बदलाव
छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा
सूडा और चिप्स के अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल
अपर कलेक्टरों और नगर निगमों के कमिश्नर बदले
निगम आयुक्तों के स्थानांतरण की सूची
तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
यह खबरें भी पढ़ें...
सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ही हो गया खेल ! डिजिटल सिग्नेचर भी सेफ नहीं ? CG NEWS
Madhya Pradesh सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, चतुर्थ क्रमोन्नति का मिलेगा फायदा
रामनवमी की छुट्टी आज, सामान्य प्रशासन विभाग ने दोबारा जारी किया आदेश
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman