राजकीय पशु वन भैंसा का करंट लगाकर शिकार

Krishna Kumar Sikander | Apr 21, 2025, 16:18 IST
Share
State animal forest buffalo hunted using electric current the sootr
State animal forest buffalo hunted using electric current the sootr

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी में मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे करंट लगाकर एक राजकीय पशु वन भैंसा और तेंदुआ का शिकार किया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में थोड़ी हलचल हुई।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार जारी है और वन विभाग खामोश है। नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे करंट लगाकर एक राजकीय पशु वन भैंसा और तेंदुआ का शिकार किया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में थोड़ी हलचल हुई।

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म मेकर अनुराग कश्यप, भारत में रहना है तो देश के साथ चलना होगा

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... ips आनंद छाबड़ा के 8 करोड़ के 2 फ्लैट से होती है 74 लाख की सालाना कमाई

पोस्टमार्टम और जांच की औपचारिकता

वन विभाग द्वारा वन्य जीवों की मौत के बाद पोस्टमार्टम और जांच करने की औपचारिकता भर पूरी की जा रही है। विभाग के पास शिकार का रोक लगाने को कोई प्लान नहीं है। साथ ही गश्ती के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। वन विभाग की उदासीनता का खामियाजा जंगली जानवरों को भुगतना पड़ रहा है। वन विभाग की सुस्ती वन्य जीवों के जीवन पर भारी पड़ रही है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस

वन भैंसा छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु

वन भैंसा छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु है। इसे 1981 में इस दर्जे से नवाजा गया। यह शक्ति, साहस और दृढ़ता का प्रतीक है। यह विशाल, शक्तिशाली और सामाजिक जानवर दलदली क्षेत्रों, नदी घाटियों और घास के मैदानों में पाया जाता है। यह मुख्य रूप से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, और भैरमगढ़ व पामेड़ अभयारण्यों में पाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें... गर्मी का कहर शुरू, तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा

वन भैंसा विलुप्ति की कगार पर

छत्तीसगढ़ में वन भैंसा विलुप्ति की कगार पर है और इसे IUCN रेड लिस्ट में लुप्तप्राय प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन के समय वन भैंसों की संख्या लगभग 80 थी, जो 2022 तक घटकर मात्र 9 रह गई थी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में केवल 6 नर वन भैंसे बचे हैं, जिनमें एक बीमार है।एकमात्र शुद्ध नस्ल का वन भैंसा, "छोटू", जिसकी उम्र 24 वर्ष है।

Tags : Case of forest buffalo in Chhattisgarh | Forest Buffalo Breeding Center | Forest buffalo in Chhattisgarh | CG News

Tags:
  • CG News
  • Forest buffalo in Chhattisgarh
  • Forest Buffalo Breeding Center
  • छत्तीसगढ़ में वन भैंसा
  • Case of forest buffalo in Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती