शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार, सरकार ने मंगाया एप्लीकेशन, लास्ट डेट 30 जुलाई

VINAY VERMA | Jul 14, 2026, 12:05 IST
Share
शिक्षक पुरस्कार 2026
शिक्षक पुरस्कार 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। चयनित शिक्षकों को 50-50 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र और शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मान देने जा रही है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। आवेदन 30 जुलाई तक स्वीकार होंगे। चयनित चार शिक्षकों को 50-50 हजार रुपए नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुरस्कार उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के आधार पर मिलेगा। राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

चार साहित्यकारों के नाम पर सम्मान

यह पुरस्कार डॉ. पदुमलाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पाण्डेय और बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में दिया जाता है। हर वर्ष चार शिक्षकों का चयन होता है। सरकार का दावा है कि इसका उद्देश्य स्कूल शिक्षा में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान देना है। इस बार भी केवल चार नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

हर शिक्षक नहीं कर सकेगा आवेदन

पुरस्कार के लिए पात्रता की शर्तें काफी सख्त रखी गई हैं। केवल शासकीय स्कूलों के शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे। 31 दिसंबर 2025 तक आवेदक की उम्र कम से कम 45 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूल में 15 साल का अध्यापन अनुभव जरूरी है। कॉलेज, विश्वविद्यालय, एससीईआरटी, डाइट, शिक्षा महाविद्यालय और प्रशिक्षण संस्थानों के शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों के आवेदन भी स्वीकार नहीं होंगे।

शपथ पत्र भी देना होगा

आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा। शिक्षक को अपने ब्ळैबीववस यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। आवेदन के साथ उपलब्धियों से जुड़े दस्तावेज, गतिविधियों की रिपोर्ट, फोटो, वीडियो लिंक और अन्य प्रमाण च्क्थ् के रूप में अपलोड करने होंगे। साथ ही शपथ पत्र देना होगा कि उसके खिलाफ कोई विभागीय जांच या आपराधिक मामला लंबित नहीं है और उसे किसी मामले में दंडित नहीं किया गया है।

ऐसे चलेगी चयन प्रक्रिया

30 जुलाई तक आवेदन जमा होंगे। इसके बाद 31 जुलाई से 4 अगस्त तक जिला चयन समिति आवेदनों की जांच कर शॉर्टलिस्ट तैयार करेगी। यह सूची राज्य चयन समिति को भेजी जाएगी। 5 अगस्त से 12 अगस्त के बीच राज्य स्तर पर अंतिम चयन होगा। जरूरत पड़ने पर साक्षात्कार भी लिया जा सकता है। निर्णायक मंडल का फैसला अंतिम माना जाएगा।

30 अगस्त को नाम... सितंबर में सम्मान

30 अगस्त तक चयनित शिक्षकों को सूचना भेजी जाएगी। 4 और 5 सितंबर को पुरस्कार समारोह की रिहर्सल और प्रस्तुतीकरण होगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षण और नवाचार को पहचान देने का बड़ा मंच है।

FAQ

  1. राज्य शिक्षक सम्मान क्यों दिया जाता है?
    राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार का उद्देश्य स्कूल शिक्षा में उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा उनके कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
  2. राज्य शिक्षक सम्मान 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    आवेदन केवल स्कूल शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। शिक्षक को अपनी लॉगिन आईडी से आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज, उपलब्धियों के प्रमाण, फोटो, वीडियो लिंक और शपथ पत्र अपलोड करना होगा।
  3. राज्य शिक्षक सम्मान के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
    केवल शासकीय स्कूलों के शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 45 वर्ष और मान्यता प्राप्त स्कूल में 15 वर्ष का अध्यापन अनुभव होना अनिवार्य है।


ये खबरें भी पढ़ें...

🔴 Bhopal : शिक्षक सम्मान समारोह में CM Mohan Yadav हुए शामिल |

2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI ट्रेनिंग, गूगल फॉर एजुकेशन के साथ मिलकर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा

क्या CG के शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन का फायदा, क्या बोला हाईकोर्ट ?

80 हजार शिक्षकों को 31 अगस्‍त तक TET पास करना अनिवार्य, आधों की उम्र 50 पार

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • शिक्षक
  • पुरस्कार
  • शिक्षक सम्मान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच