सूरजपुर हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन : 150 ग्रामीणों पर FIR दर्ज
Umeshwari Baghel | Jul 28, 2026, 19:15 IST
सूरजपुर में पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप
सूरजपुर के मदननगर में पुलिस टीम पर हमले के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। हमले में SDOP समेत कई जवान घायल हुए थे। इलाके में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- मदननगर हिंसा में 150 ग्रामीणों पर FIR
- पुलिस हमले के बाद बड़ा एक्शन
- SDOP घायल, 500 जवान तैनात
- लाठी-डंडों से हमले में कार्रवाई तेज
- जमीन विवाद के बीच पुलिस का शिकंजा
24 जुलाई को हुई इस घटना में एसडीओपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार भीड़ ने लाठी-डंडे, फरसा और टंगिया जैसे हथियारों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में एसडीओपी, महिला पुलिसकर्मियों समेत कई जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
जमीन अधिग्रहण विवाद से जुड़ा है मामला
ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देना चाहते। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्र में पहले से तनाव बना हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीम केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ कोई राजस्व या सर्वे टीम मौजूद नहीं थी।
सूरजपुर में पुलिस पर हमले से मचा हड़कंप
पुलिस ने दर्ज किया गंभीर धाराओं में केस
इलाके में तनाव, 500 जवानों की तैनाती
आगे की कार्रवाई पर नजर
FAQ
- मदननगर हिंसा मामला क्या है और यह घटना कब हुई?
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मदननगर गांव में 24 जुलाई 2026 को पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पुलिस टीम पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में SDOP समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। - मदननगर हिंसा मामले में पुलिस ने कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है?
पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद आरोपियों और करीब 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों पर पुलिस पर हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस लगातार अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़े....
सूरजपुर में पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी समेत 24 से अधिक जवान घायल
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन हाजिरी, जानिए शिक्षकों के वेतन का नया नियम
छतरपुर में किडनैप हुए युवक को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर पथराव; ईंट, गुम्मा और पत्थरों से आरोपियों ने किया हमला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari