सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग

Umeshwari Baghel | Oct 18, 2026, 14:20 IST
Share
सूरजपुर में उग्र प्रदर्शन<br>
सूरजपुर में उग्र प्रदर्शन

Surajpur : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। कुबेरपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

वहीं क्रशर प्लांट में खड़े ट्रैक्टर और डीजी सेट में आग लगा दी गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

इलाज कराकर घर लौट रही थी महिला

यह घटना शनिवार 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:15 बजे हुई। सूरजपुर जिले के कुबेरपुर गांव में 28 वर्षीय चंद्रावती जायसवाल स्कूटी से घर लौट रही थीं। वह स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने गई थीं। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था। उस पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। मृतका के पति का नाम संजय जायसवाल है।

सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: 3 दोषियों को फांसी, एक को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला | Surajpur Mother-Daughter Murder Case: 3 Convicts Hanged, 1 Sentenced to Life Imprisonment, Court Delivers Stern Verdict
सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड: कुलदीप समेत 3 दोषियों को फांसी, चौथे को मरते दम तक उम्रकैद
08 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। वहीं चौथे आरोपी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक उम्रकैद की सजा दी गई है। मामले में कोर्ट ने 29 सितंबर को चारों आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया था।

महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से नाराज लोगों ने कुबेरपुर चौक पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

सड़क पर प्रदर्शन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। ग्रामीण हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शनिवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन चलता रहा। शाम होते-होते लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

समझाने पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने लोगों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील भी की।

इसी दौरान माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई होने की खबर सामने आई। शुरुआती जानकारी में अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की बात भी कही गई। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के भीड़ में घिरने और तहसीलदार के साथ हल्की धक्का-मुक्की होने की पुष्टि की है।

क्रशर प्लांट में ट्रैक्टर और डीजी सेट को लगाई आग

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पास के क्रशर प्लांट में भी हंगामा किया। वहां खड़े एक ट्रैक्टर और डीजी सेट में आग लगा दी गई। आगजनी से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

एसपी बोले- स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी

सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि घटना के दौरान अधिकारी भीड़ में घिर गए थे। तहसीलदार के साथ हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

वहीं थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों और मृतका के परिजनों को समझाया गया है। मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस हादसे और उसके बाद हुई आगजनी की जांच कर रही है। जांच के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • सूरजपुर हादसा
  • कुबेरपुर सड़क दुर्घटना
  • महिला की मौत
  • ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
  • अधिकारियों से धक्का-मुक्की
  • Surajpur Accident
  • Kuberpur Road Accident
  • Woman Killed by Tractor
Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण

By Jageshwar prasad

Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?

By Aman Vaishnav

एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती

By Sanjay Gupta

गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल-पटवारी पर, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी

By Ashish Bhardwaj

बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल-पटवारी पर, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी
कोटा में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद; ऑपरेशन हॉक को बड़ी सफलता मिली

By Jyoti Mahender Bhardwaj

कोटा में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद; ऑपरेशन हॉक को बड़ी सफलता मिली
16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

By Umeshwari Baghel

16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात

By Jageshwar prasad

मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात