सूरजपुर कांग्रेस में कलह: जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने दीपक बैज को लिखा पत्र; ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की मांग

Harrison Masih | Jan 17, 2026, 20:11 IST
Share
surajpur-congress-block-president-appointment-controversy
surajpur-congress-block-president-appointment-controversy

सूरजपुर में कांग्रेस पार्टी के भीतर ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खुला असंतोष सामने आया है। जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर मौजूदा ब्लॉक अध्यक्ष को बदलने की मांग की है।

NEWS IN SHORT

  • सूरजपुर में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में असंतोष।
  • जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा।
  • शहरी क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल।
  • ग्रामीण–आदिवासी बहुल क्षेत्र की अनदेखी का आरोप।
  • नियुक्ति बदलने की मांग, प्रदेश नेतृत्व पर दबाव।

NEWS IN DETAIL

सूरजपुर कांग्रेस में खुला असंतोष

सूरजपुर जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर मौजूदा फैसले पर सवाल उठाए हैं।

पत्र में जिलाध्यक्ष ने सवाल किया है कि जब शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पहले ही अलग से हो चुकी है, तो फिर ब्लॉक अध्यक्ष का चयन शहरी क्षेत्र से क्यों किया गया। उन्होंने इसे संगठनात्मक संतुलन के खिलाफ बताया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में अधिवेशन के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह! सिंहदेव बोले- अगर मौका मिला तो मैं भी मुख्यमंत्री बनूंगा

ग्रामीण-आदिवासी बहुल ब्लॉक की अनदेखी

जिलाध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि सूरजपुर ब्लॉक में करीब 100 पंचायतें हैं और यह प्रेमनगर व भटगांव विधानसभा क्षेत्रों में फैला है। यहां की लगभग 95 प्रतिशत आबादी ग्रामीण और आदिवासी है, इसके बावजूद शहरी चेहरे को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना कार्यकर्ताओं को मंजूर नहीं है।

पत्र में संकेतों में कहा गया है कि इस नियुक्ति में जमीनी कार्यकर्ताओं की भावना को नजरअंदाज किया गया। जिलाध्यक्ष ने संतोष पावले को ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त और सर्वमान्य चेहरा बताया है।

प्रदेश नेतृत्व से पुनर्विचार की मांग

जिला अध्यक्ष ने पार्टी हित में इस नियुक्ति पर पुनर्विचार कर ब्लॉक अध्यक्ष बदलने की मांग की है। यह पत्र अब संगठनात्मक असंतोष के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व की निर्णय प्रक्रिया पर भी सवाल बन गया है। इस पत्र की कॉपी राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन को भी भेजी गई है।

पूरे मामले को लेकर जिलाध्यक्ष शशि सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान जल्द, सुबोध को रायपुर शहर तो प्रवीण को मिल सकती है ग्रामीण की कमान

Sootr Knowledge

  • ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की जमीनी इकाई का प्रमुख होता है।
  • ग्रामीण-आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व अहम माना जाता है।
  • संगठनात्मक नियुक्तियों में संतुलन जरूरी होता है।
  • असंतोष बढ़ने से पार्टी की चुनावी रणनीति प्रभावित हो सकती है।
  • कांग्रेस में हाल के दिनों में नियुक्तियों को लेकर विवाद बढ़े हैं।

IMP FACTS

  • जिला: सूरजपुर
  • मामला: ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति
  • पत्र लिखा: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को
  • ब्लॉक क्षेत्र: 100 पंचायतें
  • आबादी: लगभग 95% ग्रामीण-आदिवासी
  • वैकल्पिक नाम: संतोष पावले
ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस के अभियान के समर्थन में 15 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर, बंडलों के साथ दिल्ली रवाना हुआ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कारवां

आगे क्या

  • प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पत्र पर मंथन करेगा।
  • ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में बदलाव संभव।
  • संगठन में असंतोष दूर करने की कोशिशें तेज होंगी।

निष्कर्ष

सूरजपुर कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति ने संगठनात्मक असंतोष को उजागर कर दिया है। जिलाध्यक्ष द्वारा सीधे प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखना बताता है कि मामला गंभीर है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो इसका असर पार्टी की जमीनी मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर पड़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के 6 नेता दोषमुक्त, 15 साल पुराना मामला

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • दीपक बैज
  • सूरजपुर
  • कांग्रेस में कलह
  • शशि सिंह
  • सूरजपुर कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा