सरगुजा की दो लड़कियों को एमपी में बेचा, ढाई लाख में हुआ सौदा, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा
Harrison Masih | Dec 03, 2025, 13:58 IST
surguja-girls-trafficking-job-fraud-case-madhyapradesh the sootr
सरगुजा जिले के लखनपुर से मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। शादी पार्टियों में वेटर का काम करने वाली दो युवतियों को आरोपियों ने अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झांसा दिया। फिर एमपी में ले जाकर बेच दिया।
Sarguja/Ujjain. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मानव तस्करी (Human Trafficking) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों को मध्य प्रदेश में ढाई लाख रूपए में बेच दिया गया। हालांकि, इनमें से एक युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटने में सफल रही और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं, दूसरी युवती अभी भी आरोपियों के कब्जे में है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की युवती को यूपी में बेचा,ज्यादा सैलरी के लालच में दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता
यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। सरगुजा जिले की दो युवतियां शादी पार्टियों में वेटर का काम करती थीं। दोनों युवतियों की पहचान काम के दौरान आरोपी धनी कुजूर और अलका उरांव से हुई थी। दोनों ने उन्हें मध्य प्रदेश में अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झांसा दिया। युवतियां बिना किसी को बताए आरोपियों के साथ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां पहले से ही धनी और अलका के दोस्त नितीश और अशोक गिरी मौजूद थे।
सभी ट्रेन से उज्जैन पहुचें। उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में एक कमरे में युवतियों को बंद कर दिया गया। अलका उरांव, नितीश और धनी वापस लौट आए, जबकि अशोक गिरी वहां मौजूद रहा (सरगुजा मानव तस्करी)।
ये खबर भी पढ़ें... प्रदेश में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, मां को काम दिलाने के नाम पर हुई बच्चे की तस्करी
जब पहली युवती ने घर वापस जाने की बात कही, तो आरोपी अशोक गिरी ने बताया कि उसने उसे ढाई लाख रुपए में खरीदा है और अब उसे यहीं रहना होगा। जब अशोक गिरी युवती को कहीं और ले जाने की तैयारी में था, तभी युवती ने हिम्मत दिखाते हुए जोर से शोर मचाया। आरोपी अशोक युवती को छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घट्टिया पुलिस को दी, जिसने युवती को सखी सेंटर भेजा। तीन दिन बाद युवती के परिजन उसे वापस सरगुजा लाए और लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें... CG की नाबालिग लड़कियों को बिहार के Red Light इलाके में बेचा, 41 मिलीं
पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों - धनी कुजूर, अलका उरांव, नितीश और अशोक गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया है कि दूसरी युवती की शादी करा दी गई है और उसे छोड़ने के एवज में पैसों की मांग की जा रही है।
इस संबंध में एएसपी एमलोक सिंह ने पुष्टि की है कि एक युवती लौट आई है और दूसरी की तलाश की जा रही है। मामले में सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... हॉस्टल के बच्चों का अनाज बाजार में बेचा, वीडियो वायरल हुआ तो अधीक्षक को किया निलंबित
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की युवती को यूपी में बेचा,ज्यादा सैलरी के लालच में दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता
क्या है पूरा मामला?
सभी ट्रेन से उज्जैन पहुचें। उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में एक कमरे में युवतियों को बंद कर दिया गया। अलका उरांव, नितीश और धनी वापस लौट आए, जबकि अशोक गिरी वहां मौजूद रहा (सरगुजा मानव तस्करी)।
ये खबर भी पढ़ें... प्रदेश में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, मां को काम दिलाने के नाम पर हुई बच्चे की तस्करी
ऐसे समझें पूरा मामलाअच्छी नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश ले जाकर ₹2.5 लाख में सरगुजा की दो लड़कियों को बेचा।एक युवती किसी तरह अशोक गिरी के चंगुल से भाग निकली और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के अनुसार, दूसरी युवती की जबरन शादी कर दी गई है और छोड़ने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। पुलिस ने धनी कुजूर, अलका उरांव, नितीश और अशोक गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। परिजनों ने SP से शिकायत की, एएसपी ने बताया—एक युवती मिल गई है, दूसरी की सक्रिय तलाश जारी है। |
ढाई लाख में बेचने का खुलासा
ये खबर भी पढ़ें... CG की नाबालिग लड़कियों को बिहार के Red Light इलाके में बेचा, 41 मिलीं
पुलिस की कार्रवाई और दूसरी युवती की तलाश
इस संबंध में एएसपी एमलोक सिंह ने पुष्टि की है कि एक युवती लौट आई है और दूसरी की तलाश की जा रही है। मामले में सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... हॉस्टल के बच्चों का अनाज बाजार में बेचा, वीडियो वायरल हुआ तो अधीक्षक को किया निलंबित
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari