छत्तीसगढ़ की युवती को यूपी में बेचा,ज्यादा सैलरी के लालच में दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता

Harrison Masih | Jun 28, 2025, 18:36 IST
Share
Chhattisgarh Young woman sold in UP human trafficking the sootr
Chhattisgarh Young woman sold in UP human trafficking the sootr

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक युवती को अच्छी नौकरी का लालच देकर उत्तर प्रदेश में बेचने और जबरन शादी करवाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

Chattisgarh Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक युवती को अच्छी नौकरी का लालच देकर उत्तर प्रदेश में बेचने और जबरन शादी करवाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मानव तस्करी के इस गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है, और अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... प्रदेश में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, मां को काम दिलाने के नाम पर हुई बच्चे की तस्करी



घटना की शुरुआत

घटना की शुरुआत तब हुई जब जशपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती छह महीने पहले अंबिकापुर नौकरी की तलाश में आई थी। वह एक होटल में काम करने लगी और कुछ समय बाद किराए पर अलग कमरा लेकर रहने लगी।

19 जून को उसकी बहन को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि "एक लाख रूपए दो, और अपनी बहन को वापस ले जाओ"। इससे घबराई बहन ने मणिपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जाल में फंसाने का तरीका

पीड़िता ने बताया कि अंबिकापुर के काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने उसे ज्यादा पैसे वाली नौकरी का झांसा दिया और उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच दिया। वहाँ उसकी जबरन शादी सुमित राठौर नामक युवक से करवा दी गई।

ये खबर भी पढ़ें... बांग्लादेशियों को इराक भेजने वालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस



जबरन शादी और यौन शोषण

युवती ने जब शादी से इनकार किया, तो उसे धमकाकर और मारपीट कर जबरन शादी करवा दी गई। शादी के बाद सुमित राठौर ने युवती के साथ बार-बार बलात्कार किया। जब उसने भागने की कोशिश की, तो सुमित और उसके पिता राकेश राठौर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया, जिससे वह किसी से संपर्क न कर सके।



पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह के अनुसार, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले अंबिकापुर के तीन आरोपियों को पकड़ा –

काबिल अंसारी (31)

हीना अंसारी (29)

रामेश्वरी सोनवानी (51)

इनकी पूछताछ में मामले की पूरी सच्चाई सामने आई। इनकी सूचना पर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से युवती को बरामद किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... डॉ. अजय लाल मानव तस्करी केस, पुलिस जी! झूठ मत बोलो- भारत में ही है...



बिक्री की पूरी साजिश

पूछताछ में यह भी सामने आया कि काबिल अंसारी की पहचान मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा से दो साल पहले हुई थी। सुरेन्द्र गढ़वा (झारखंड) में शादी के लिए लड़की खोज रहा था। उसने युवती को खरीदने के लिए काबिल से संपर्क किया। काबिल और हीना ने युवती को सुरेन्द्र को सौंप दिया, जिसने उसे उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सुमित राठौर से शादी करवा दी और बदले में 40 हजार रुपये दिए।



गिरफ्तार हुए सात आरोपी

अब तक पुलिस ने जिन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

काबिल अंसारी (31) – चठिरमा, अंबिकापुर

हीना अंसारी (29) – पत्नी काबिल

रामेश्वरी सोनवानी (51) – सास

सुरेन्द्र कुशवाहा (26) – भिंड, मध्यप्रदेश

सकील खान (38) – कानपुर, उत्तरप्रदेश

सुमित राठौर (26) – जालौन, उत्तरप्रदेश

राकेश राठौर (52) – पिता सुमित, जालौन, उत्तरप्रदेश

ये खबर भी पढ़ें... Human Trafficking Case : दमोह डॉक्टर अजय लाल पर मानव तस्करी का केस, अडॉप्ट बच्चों को किया गायब



इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), और 69 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण व बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।

यह मामला न केवल मानव तस्करी, धोखाधड़ी और यौन शोषण से जुड़ा है, बल्कि समाज में कमजोर और भोली-भाली युवतियों के साथ हो रही संगठित अपराध की भयावह तस्वीर भी पेश करता है। सरगुजा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की तारीफ की जा रही है, जिसने समय रहते युवती को सुरक्षित वापस लाकर बड़ा अपराध रोका।

छत्तीसगढ़ की युवती को यूपी में बेचा | जबरन शादी और बलात्कार | मानव तस्करी का भंडाफोड़ | Jashpur human trafficking | Chhattisgarh human trafficking | Inter-state human trafficking

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सरगुजा पुलिस
  • छत्तीसगढ़ की युवती को यूपी में बेचा
  • जबरन शादी और बलात्कार
  • मानव तस्करी का भंडाफोड़
  • Jashpur human trafficking
  • Chhattisgarh human trafficking
  • Inter-state human trafficking
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा