आत्मानंद स्कूलों में अब मुफ्त पढ़ाई खत्म! सरकार वसूलेगी फीस, जानें कितना लगेगा पैसा

Umeshwari Baghel | Apr 10, 2026, 15:44 IST
Share
swami-atmanand-school-fees-news-chhattisgarh-2026
swami-atmanand-school-fees-news-chhattisgarh-2026

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अब मुफ्त शिक्षा नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों से फीस वसूलने का निर्णय लिया है, जो सालाना 1500 रुपये तक होगी। अब तक 751 स्वामी आत्मानंद स्कूल राज्य में खुल चुके हैं।

NEWS IN SHORT

  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अब फीस देना होगा, मुफ्त शिक्षा खत्म होगी
  • 9वीं से 12वीं तक छात्रों को देनी होगी फीस, नया आदेश जारी
  • स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या बढ़कर 751 हो गई हैं
  • शिक्षा मंत्री ने दी फीस वसूलने करने की जानकारी और दिशा-निर्देश
  • सरकार ने स्कूलों का अनुदान बढ़ाकर 5 लाख किया हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम स्कूलों में अब पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा नहीं दी जाएगी। राज्य सरकार ने इन स्कूलों में फीस वसूलने का निर्णय लिया है।

इसके तहत 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को सालाना करीब 1500 रुपये तक की फीस देनी होगी, जिसमें लगभग 450 रुपये स्कूल फीस के रूप में और बाकी की राशि शाला विकास समिति के मद में ली जाएगी।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की बढ़ती संख्या

राज्य में 2020 में शुरू हुए स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या अब बढ़कर 751 हो गई है। गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर के प्राचार्यों के साथ बैठक की, जिसमें इन स्कूलों में फीस वसूलने की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि आत्मानंद स्कूलों की सकारात्मक छवि को बनाए रखना जरूरी है। इस बैठक के दौरान बोर्ड रिजल्ट, प्रवेश परीक्षा, अंग्रेजी भाषा में दक्षता, स्कूल के वातावरण को आकर्षक बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और पुस्तकालय के उपयोग की समीक्षा भी की गई।

अनुदान बढ़ा, 5 लाख रुपये की नई राशि

सरकार ने स्कूलों को मिलने वाला अनुदान फिर से 5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि घटाकर 2 लाख रुपये कर दी गई थी। प्राचार्यों ने बताया कि वर्तमान अनुदान से स्कूलों के जरूरी खर्च जैसे साफ-सफाई, स्टेशनरी, परीक्षा और रखरखाव का खर्च भी पूरा नहीं हो पाता था।

नई पहल इंग्लिश स्पीकिंग डे

शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक माह एक दिन इंग्लिश स्पीकिंग डे मनाया जाएगा, ताकि छात्रों की अंग्रेजी भाषा में दक्षता बढ़ाई जा सके।

साथ ही, छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित मार्गदर्शन देने की भी योजना बनाई गई है। एआई आधारित शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा और स्कूलों में मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण रखा जाएगा।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में आने वाले दिनों में बदलाव

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और नई व्यवस्थाओं के लागू होने से राज्य के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलने की उम्मीद है।

यह खबरें भी पढ़े...

CG Job news: छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल : छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़ : सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 192 पदों पर निकली भर्ती

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की चमक फीकी, अव्यवस्थाएं, वेतन संकट और भर्ती में धांधली

Tags:
  • स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल
  • स्वामी आत्मानंद
  • छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल छत्तीसगढ़
  • शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती