13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

Pooja Kumari | Dec 11, 2023, 24:00 IST
Share
13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल
13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी भी हो सकते हैं शामिल

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय का शपथग्रहण समारोह 13 दिसंबर यानि बुधवार रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

RAIPUR. बीजेपी ने रविवार शाम को छत्तीसगढ़ में सीएम पद के नाम का ऐलान कर कर दिया है। बता दें कि कनकुरी सीट से विधायक विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे और उनका शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को रायपुर के पुलिस ग्राउंड में होगा। जिसमें पीएम मोदी सहित बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विष्णुदेव को मिले थे 87604 वोट

सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद विष्णुदेव साय ने राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। बता दें कि विष्णुदेव ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के यूडी मिंज को हराया। इस चुनाव में विष्णुदेव को 87604 और यूडी मिंज को 62063 वोट मिले थे। विष्णुदेव छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2 साल 68 दिन तक उन्होंने इस जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही रायगढ़ सीट से सांसद भी रहे चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने बनाए 2 डिप्टी सीएम

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 2 डिप्टी सीएम बनाए हैं विजय शर्मा और ओबीसी समुदाय से आने वाले अरुण साव। इसके साथ ही पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है। सीएम के नाम के ऐलान के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि 'सबसे पहले बीजेपी और विधायकों का आभार करना चाहूंगा, जिन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता पर इनता विश्वास किया। मैं पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास करूंगा और मोदी की गारंटी को पूरा करूंगा।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Vishnudev Sai
  • Vishnudev Sai will take oath
  • Chhattisgarh's new CM Vishnudev Sai
  • विष्णुदेव साय
  • विष्णुदेव साय लेंगे शपथ
  • छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज