Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट... नया सिस्टम कराएगा जोरदार बारिश
Kanak Durga Jha | Aug 25, 2025, 07:00 IST
system active heavy rain alert issued
मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कल एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत दिए हैं। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई जगहों पर गरज-चमक के आसार हैं, जबकि कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश ने तापमान को भी नीचे गिरा दिया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं बिलासपुर और दुर्ग जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.8°C और दुर्ग में न्यूनतम 18.0°C रहा।
पुसौर – 9 सेमी. रायगढ़ – 8 सेमी. मरी बंगला देवरी और रतनपुर – 7 सेमी. चांपा, नया बाराद्वार, तखतपुर, बलौदा, मालखरौदा – 6 सेमी. मरवाही, बेलतरा, सरिया, बालोद सहित कई स्थानों पर 5 सेमी अन्य अधिकांश जगहों पर 4 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।
पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो अगले 24 घंटों में झारखंड की ओर बढ़ते हुए कमजोर होगा। समुद्र तल पर गंगानगर से बंगाल की खाड़ी तक मानसून की द्रोणिका फैली हुई है। आज यानी 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। कल एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कुछ जिलों में भारी वर्षा और गरज-चमक के आसार रहेंगे।
CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | CG Today Weather Update | Weather update | Weather Update Today | Weather Updates
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश किन जगहों पर हुई?
जानिए सिनॉप्टिक सिस्टम का हाल
भारी वर्षा और गरज-चमक के आसार
CG Weather Update | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather update today | imd weather update | CG Today Weather Update | Weather update | Weather Update Today | Weather Updates
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava