खत्म होगा शिक्षकों का अटैचमेंट! डीपीआई के आदेश से मची शिक्षकों में हलचल, मंगाई रिपोर्ट
VINAY VERMA | May 20, 2026, 13:08 IST
teachers-attachment-ends-dpi-order
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के अटैचमेंट सिस्टम पर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 5 जून 2025 से प्रदेश में सभी संलग्न शिक्षकों का अटैचमेंट स्वतः समाप्त माना जाएगा। डीपीआई ने सभी विभागों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के अटैचमेंट को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि 5 जून 2025 से प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत संलग्न शिक्षकों का अटैचमेंट स्वतः समाप्त माना जाएगा। यानी 5 जून 2025 के बाद से अटैचमेंट को लेकर जो आदेश जारी किए गए हैं, वे अमान्य हो जाएंगे।
DPI ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों और विभागों में अटैच चल रहे शिक्षकों के सामने अब मूल स्कूल लौटने की स्थिति बन गई है। नहीं लौटने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।
डीपीआई द्वारा जारी पत्र में सभी अधिकारियों से संलग्न शिक्षकों की विस्तृत जानकारी तत्काल भेजने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराई जाए, ताकि इसे विभागीय स्तर और विधानसभा में प्रस्तुत किया जा सके। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि सूची पूरी तरह अद्यतन और तथ्यात्मक हो। किसी भी तरह की लापरवाही या देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अब अटैचमेंट व्यवस्था पर कड़ाई से कार्रवाई होगी।
डीपीआई के पत्र में विधानसभा शून्यकाल का उल्लेख किया गया है। बताया गया है कि उसी के आधार पर यह कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 का हवाला देते हुए कहा गया है कि 5 जून 2025 के बाद सभी प्रकार के संलग्नीकरण समाप्त माने जाएंगे। सरकार का मानना है कि वर्षों से चली आ रही अटैचमेंट व्यवस्था ने स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक उपलब्धता को प्रभावित किया है। कई स्कूलों में पद तो थे, लेकिन शिक्षक दूसरे विभागों में काम कर रहे थे।
सरकार इस फैसले को शिक्षा व्यवस्था के सुधार से जोड़कर देख रही है। अधिकारियों का कहना है कि संलग्न शिक्षकों की वापसी से स्कूलों में स्टाफ की उपलब्धता बेहतर होगी। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के कई स्कूल लंबे समय से शिक्षक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में मूल पदस्थापना पर शिक्षकों की वापसी से पढ़ाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने को भी इस फैसले की बड़ी वजह बताया जा रहा है।
आदेश सामने आने के बाद प्रदेशभर में शिक्षकों के बीच असमंजस और बेचौनी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में शिक्षक वर्षों से विभिन्न कार्यालयों, परियोजनाओं और विभागों में संलग्न होकर काम कर रहे थे। अब अचानक वापसी के आदेश से कई लोगों की कार्यप्रणाली और निजी व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। कुछ शिक्षक संगठन इस फैसले पर आपत्ति की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के एक साथ इतने अटैचमेंट खत्म करने से कई विभागीय काम प्रभावित हो सकते हैं।
सरकार और शिक्षा विभाग का रुख फिलहाल पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। संकेत साफ हैं कि अब ऑफिस अटैचमेंट संस्कृति पर लगाम लगाई जाएगी। विभाग चाहता है कि शिक्षक वहीं रहें, जहां उनकी मूल पदस्थापना है। डीपीआई ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आने वाले दिनों में इस फैसले का असर पूरे शिक्षा विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के रूप में दिखाई दे सकता है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन होगा जारी, 5000 टीचर्स की होगी नियुक्ति
एमपी के शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल, बिना पद शिक्षकों की नियुक्ति पर अब उठे सवाल
शिक्षकों का 4 साल पुरानी सूची से होगा प्रमोशन, 25 जून तक आएगी फाइनल लिस्ट
खतरे में एमपी के लाखों शिक्षकों की पेंशन: शिक्षा विभाग बोला- ये शिक्षक नहीं निकाय कर्मचारी हैं
DPI ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों और विभागों में अटैच चल रहे शिक्षकों के सामने अब मूल स्कूल लौटने की स्थिति बन गई है। नहीं लौटने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।
डीपीआई ने मांगी तत्काल रिपोर्ट:
विधानसभा शून्यकाल के बाद बढ़ी सख्ती:
स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की कोशिश:
शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी:
ग्राउंड पोस्टिंग, सरकार का फोकस:
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी के शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का खेल, बिना पद शिक्षकों की नियुक्ति पर अब उठे सवाल
शिक्षकों का 4 साल पुरानी सूची से होगा प्रमोशन, 25 जून तक आएगी फाइनल लिस्ट
खतरे में एमपी के लाखों शिक्षकों की पेंशन: शिक्षा विभाग बोला- ये शिक्षक नहीं निकाय कर्मचारी हैं
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari