रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, विमान के अंदर फंसे यात्री
Kanak Durga Jha | Aug 11, 2025, 07:05 IST
Technical glitch Air India flight Raipur airport passengers stranded inside plane
दिल्ली-रायपुर फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी आई फ्लाइट का डोर लॉक होने की वजह से रविवार की रात विमान के अंदर मौजूद 160 से ज्यादा यात्री एक घंटे तक रनवे पर ही फंसे रहे।
रायपुर एयरपोर्ट पर तब हंगामा मच गया जब एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट (एआई-2797) के यात्री करीब एक घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। उड़ान रात 8:15 बजे दिल्ली से रवाना होकर निर्धारित समय 10:05 बजे रायपुर पहुंची, लेकिन लैंडिंग के बाद सामने आई तकनीकी खराबी ने यात्रियों को परेशान कर दिया।
लैंडिंग के तुरंत बाद पता चला कि विमान का दरवाजा लॉक हो गया है और खुल नहीं रहा। क्रू मेंबर ने यात्रियों को शांत रखने की कोशिश की, लेकिन लंबा इंतजार होने से लोग परेशान होने लगे। इस दौरान विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग और लाइट सिस्टम में भी रुक-रुककर दिक्कत आती रही, जिससे स्थिति और असुविधाजनक हो गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, रात 11:13 बजे इंजीनियरों की टीम ने दरवाजा खोलने में सफलता पाई। इस बीच, रायपुर एयरपोर्ट, जो सामान्यतः रात 10:30 बजे के बाद बंद हो जाता है, इस घटना के चलते रात 12 बजे तक खुला रहा।
इस घटना ने न केवल यात्रियों को असुविधा दी बल्कि एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। यात्रियों ने एयर इंडिया से ऐसी तकनीकी खामियों पर तुरंत कार्रवाई और बेहतर रखरखाव की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके। हालांकि, अब तक एयर इंडिया की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
विमान का दरवाजा लॉक हो गया
सिक्योरिटी ऑपरेशन" का हिस्सा बताया सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा और तकनीकी प्रोटोकॉल के कारण यात्रियों को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं, विमान के क्रू मेंबर ने यात्रियों को सूचित किया कि यह "सिक्योरिटी ऑपरेशन" का हिस्सा है और समस्या के समाधान के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है।
दिल्ली-रायपुर फ्लाइट का डोर लॉकएयर इंडिया फ्लाइट AI-2797 में दरवाजा लॉक होने की समस्या लैंडिंग के बाद यात्री करीब 1 घंटे तक विमान में फंसे एयर कंडीशनिंग और लाइट सिस्टम में भी तकनीकी दिक्कत इंजीनियरों ने रात 11:13 बजे दरवाजा खोला यात्रियों ने बेहतर मेंटेनेंस और सुरक्षा की मांग की |
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद, रात 11:13 बजे इंजीनियरों की टीम ने दरवाजा खोलने में सफलता पाई। इस बीच, रायपुर एयरपोर्ट, जो सामान्यतः रात 10:30 बजे के बाद बंद हो जाता है, इस घटना के चलते रात 12 बजे तक खुला रहा।
तुरंत कार्रवाई और बेहतर रखरखाव की मांग
FAQ
- घटना कब और कहां हुई?
यह घटना रविवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट AI-2797 में हुई। - यात्री कितनी देर तक विमान में फंसे रहे?
यात्री लैंडिंग के बाद करीब एक घंटे तक विमान में फंसे रहे। - तकनीकी समस्या क्या थी?
विमान का मुख्य दरवाजा लॉक हो गया था और खुल नहीं रहा था। - समस्या का समाधान कैसे हुआ?
इंजीनियरों की टीम ने करीब एक घंटे की कोशिश के बाद दरवाजा खोला।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava