2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, 72 घंटे तक चलेगी शीतलहर.... पड़ेंगे पाले
मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। तापमान में तेजी से गिरावट को देखते हुए अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने की आशंका है। बता दें कि उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं के कारण कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिला है।
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
2 डिग्री तापमान दर्ज
सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा बलरामपुर रहा। पिछले 24 घंटे में बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलरामपुर के पाट क्षेत्र सामरीपाट में न्यूनतम तामपान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। संभाग के पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी पाले पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने शीतलहरों का यलो अलर्ट जारी किया है।
5 लाख युवाओं का भविष्य अटका, SET के रिजल्ट नहीं हो रहे जारी
सरगुजा संभाग में पांच दिनों से उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद शीतलहरों के कारण अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शनिवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो इस सीजन का सबसे कम तामपान है। इसके पूर्व शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
बलरामपुर में जमकर पड़े पाले
शीतलहरों के कारण बलरामपुर में सर्वाधिक ठंड पड़ रही है। शनिवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को न्यूूनतम तामपान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में ही न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री गिर गया है। बलरामपुर जिले के सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बलरामपुर जिले में पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े।
IAS ने पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी और बच्चे किए, 5 सीनियर अफसर फंसे
FAQ
- छत्तीसगढ़ के किन इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान कितना रहा?
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और बलरामपुर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री और सामरीपाट में 2 डिग्री तक पहुंच गया है। - शीतलहरों के चलते प्रदेश में मौसम विभाग ने क्या अलर्ट जारी किया है?
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर के कारण यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले तीन दिनों तक ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने की संभावना है। - सरगुजा संभाग में ठंड के लिए क्या कारण बताए गए हैं?
सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर भारत में हुई बर्फबारी है, जिससे उत्तरी शीतलहरें चल रही हैं। इन हवाओं के कारण क्षेत्र का अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है।
पत्नी को मारने के चक्कर में व्यापारी खुद जलकर खाख, दो सिपाही भी जले