नवरात्रि में 10 साल के बच्चे की बलि! गला काटा , सिर से अलग मिला धड़

Marut raj | Oct 07, 2024, 16:54 IST
Share
Ten year old child sacrificed throat slit body separated Balrampur district the sootr
Ten year old child sacrificed throat slit body separated Balrampur district the sootr

Human Sacrifice Chhattisgarh : बच्चे का सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की धारदार हथियार से गला काटकर बलि दी गई है।

Human Sacrifice Chhattisgarh : नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ में नरबलि दिए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस प्रकार की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

घर के बाहर खेल रहा था

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रविवार शाम मोरनी नदी के किनारे एक शव बरामद हुआ था। यह शव 10 साल के बृजेश कुमार पाल का था। वह बलंगी पुलिस चौकी के तहत आने वाले तोरफा गांव का रहने वाला था। बृजेश करीब 5 दिन से लापता था।

वह 2 सितंबर की शाम करीब 4 बजे तक घर के सामने खेल रहा था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।परिजनों की ओर से तमाम प्रयास किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था।

धारदार हथियार से गला काटा

रविवार की शाम पुलिस को बच्चे का शव बरामद हुआ है। बृजेश का सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की धारदार हथियार से गला काटकर बलि दी गई है। इसके बाद शव को नदी किनारे लाकर ठिकाने लगाया गया है।

इस मामले में बलरामपुर एसपी बेंकर वैभव का कहना है कि बृजेश कुमार पाल कक्षा 5वीं का छात्र था। उसके पिता राम अशोक पाल किसान हैं।

एसपी का कहना है कि इस मामले में फिलहाल पारिवारिक विवाद या किसी अन्य से विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags:
  • CG News
  • नवरात्रि
  • cg news hindi
  • Sacrifice ten year old boy
  • Sacrifice ten year old boy Balrampur district
  • Human Sacrifice Chhattisgarh
  • नरबलि छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज