कोल ट्रेडिंग के लालच में आकर 1.20 करोड़ लुटा बैठा कारोबारी, ठग फरार

Harrison Masih | Jun 04, 2025, 15:16 IST
The businessman robbed of Rs. 1.20 crores coal trading fraudsters absconded chattisgarh the sootr
रायगढ़ निवासी युवक द्वारा कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के व्यवसायी से 1.20 करोड़ रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो सिक्योरिटी मनी के नाम पर रकम ली, फिर चेक देकर रकम लौटाने का आश्वासन दिया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निवासी युवक द्वारा कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के व्यवसायी से 1.20 करोड़ रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले तो सिक्योरिटी मनी के नाम पर रकम ली, फिर चेक देकर रकम लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। अब आरोपी फरार है और गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



ये खबर भी पढ़ें... लग्जरी कार, कैश, और सोना बरामद, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर दबिश



ये है पूरा मामला

गुरसिमरन सिंह बाबरा, जो अंबिकापुर में श्री सांई इंटरप्राइजेज के संचालक हैं, को रायगढ़ निवासी युग गोयल ने मई 2024 में कोल ट्रेडिंग का काम दिलाने का झांसा दिया। युग गोयल, इंद्रप्रस्थ सॉल्यूशन का संचालक है और ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ा हुआ बताया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया



ऐसे हुई ठगी

युग गोयल ने सिक्योरिटी मनी के नाम पर 24 जून 2024 से 18 अगस्त 2024 के बीच किश्तों में बैंक ट्रांसफर और नकद मिलाकर कुल 1.20 करोड़ रुपए गुरसिमरन सिंह से वसूल लिए। जब काम नहीं मिला तो गुरसिमरन ने पैसे वापस मांगे। पहले तो युग ने किश्तों में लौटाने की बात की और फिर चेक दिए, लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए।



10 लाख और ठग लिए

इसके बाद युग गोयल ने मार्च 2025 में दोबारा भरोसा दिलाया कि उसका पेमेंट अटका है और उसे खनिज विभाग से रॉयल्टी जमा कर एनओसी लेनी है। इस काम के लिए उसने 10 लाख रुपए और मांगे। गुरसिमरन सिंह ने चेक और गारंटी पत्र के बदले नगद पैसे दे दिए। 25 मार्च को दिए गए चेक फिर से बाउंस हो गए।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार



अब आरोपी फरार

जब चेक बाउंस हुए और पैसा वापस नहीं मिला तो गुरसिमरन सिंह ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युग गोयल के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है। युग का मोबाइल स्विच ऑफ है और वह फरार हो गया है।



पुलिस कर रही जांच

गांधीनगर पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर के घर छापेमारी…शहर से भागा आरोपी भाई



FAQ

  1. 1. प्रश्न: गुरसिमरन सिंह बाबरा ने कुल कितनी राशि आरोपी को दी थी?
    उत्तर: गुरसिमरन सिंह बाबरा ने आरोपी युग गोयल को कोल ट्रेडिंग का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी और अन्य खर्चों के नाम पर कुल 1.20 करोड़ रुपए दिए थे।
  2. 2. प्रश्न: आरोपी युग गोयल ने भुगतान के लिए क्या गारंटी दी थी?
    उत्तर: आरोपी ने कई चेक और एक गारंटी पत्र दिया था। लेकिन जब पीड़ित ने चेक को बैंक में लगाया तो सभी चेक बाउंस हो गए।
  3. 3. प्रश्न: पुलिस ने कौन सी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है?
    उत्तर: अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में आरोपी युग गोयल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

businessman | Coal | fraud | scam | Raigarh | chattisgarh | कारोबारी | ऑनलाइन फ्रॉड | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • fraud
  • Raigarh
  • ठगी
  • businessman
  • scam
  • फरार
  • ऑनलाइन फ्रॉड
  • ट्रेडिंग
  • Coal
  • कारोबारी
  • chattisgarh