छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, बाकी 7 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Rahul Garhwal | Oct 22, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, बाकी 7 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, बाकी 7 सीटों पर नामों का ऐलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। जानिए किसे कहां से टिकट मिला।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने बाकी 7 विधानसभा सीटों पर नामों का ऐलान किया है। जानिए किसे कहां से टिकट मिला...

Screenshot 2023-10-22 205226.png
Screenshot 2023-10-22 205226.png

कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट

  • बैकुंठपुर - अंबिका सिंहदेव
  • सरायपाली (SC) - चतुरी नंद
  • महासमुंद - डॉ. रश्मि चंद्राकर
  • कासडोल - संदीप साहू
  • रायपुर सिटी नॉर्थ - कुलदीप जुनेजा
  • सिहावा (ST) - अंबिका मरकाम
  • धमतरी - ओमकार साहू
कांग्रेस ने 4 विधायकों के टिकट काटे, धमतरी में नया चेहरा

कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 4 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। धमतरी में नए चेहरे ओमकार साहू को उतारा है। धमतरी में 2018 में हारे गुरमुख सिंह होरा को टिकट नहीं दिया है। ये प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन आखिर में पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया। अब ओमकार से कांग्रेस ने जीत की उम्मीद लगाई है।

इनके टिकट कटे

  • सरायपाली - किस्मत लालनंद
  • महासुमंद - विनोद सेवनलाल चंद्राकर
  • कसडोल - शकुंतला साहू
  • सिहावा - लक्ष्मी ध्रुव
अंबिका सिंहदेव और कुलदीप जुनेजा रिपीट

कांग्रेस ने बैकुंठपुर विधानसभा से अंबिका सिंहदेव को दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा को फिर से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पूरी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 30, दूसरी में 53 और तीसरी में 7 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे। इस बार कांग्रेस ने 18 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

द सूत्र की खबर पर मुहर

द सूत्र ने बताया था कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 18 से 20 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया जा सकता है। कांग्रेस ने 18 महिलाओं को टिकट दिया है। द सूत्र ने ये भी बताया था कि करीब 24 विधायकों की टिकट कट सकती है। कांग्रेस ने 22 विधायकों की टिकट काट दी। इनमें वे सीट भी शामिल हैं, जिन सीटों पर द सूत्र ने नए चेहरे उतारे जाने की संभावना जताई थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Chhattisgarh elections
  • Congress Third list released
  • candidates announced on 7 seats
  • कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी
  • 7 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज