छत्तीसगढ़ के कारोबारी के बेटे ने दी विमान उड़ाने की धमकी, 4 गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Oct 15, 2024, 11:30 IST
Share
threatened blow up plane arrested tweeted - Bomb in flight rajnandgaon
threatened blow up plane arrested tweeted - Bomb in flight rajnandgaon

विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी नाबालिग है, उसे राजनांदगांव से पकड़ा गया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Threatened Blow Up Plane Arrested : विमान को उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी नाबालिग है, उसे राजनांदगांव से पकड़ा गया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस धमकी से एयरलाइंस में हड़कंप मच गया था। नाबालिग ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट कर विमान को उड़ाने की धमकी दी थी।


कारोबारी का बेटा है आरोपी

मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। आरोपी राजनांदगांव जिले का निवासी एक नाबालिग लड़का है। आरोपी एक बड़े कारोबारी का बेटा है। नाबालिग आरोपी के पिता का नाम मांगी लाल अग्रवाल है। कारोबारी का कंप्यूटर और मोबाइल का एक बड़ा दूकान है। इनका बड़ा कारोबार है। किसी निजी वजह के कारण दूकान कुछ दिनों से बंद है। कारोबारी का घर पहले डोंगरगढ़ के बेलगांव में था। वहां से राजनांदगांव के सनसिटी में शिफ्ट हो गए हैं। 4 साल से यहां रह रहे हैं।

दिल्ली में करानी पड़ी थी लैंडिंग

सोशल मीडिया पर इंडियन एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की धमकी का मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई थी। इसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यों की टीम राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने के बाद विमान को मौके पर दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी।

ये खबर भी पढ़िए... CGPSC भर्ती धांधली में कार्रवाई, 18 अभ्यर्थियों के घर CBI ने मारा छापा

नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम गठित की, जिसकी कमांड 2015 बैच के आईपीएस मुंबई पुलिस के डीसीपी मुंबई एयरपोर्ट मनीष कलवानिया कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में नाबालिग आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FAQ

  1. फ्लाइट में बम की धमकी का क्या मामला था?
    सोमवार, 14 अक्टूबर को मुंबई से उड़ने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस फ्लाइट में 239 यात्री सवार थे। धमकी के बाद फ्लाइट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की जांच की गई। हालांकि, किसी भी बम जैसी वस्तु की पुष्टि नहीं हुई, और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
  2. क्या बम की धमकी सही थी?
    बम की धमकी झूठी निकली। विमान की पूरी तरह से जांच के बाद बम जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। सभी यात्री सुरक्षित हैं और मामले को नियंत्रित कर लिया गया है। हालांकि, धमकी के स्रोत की जांच के लिए पुलिस ने छत्तीसगढ़ में छापेमारी की है और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है।
  3. क्या पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं?
    पिछले 5 दिनों में यह फ्लाइट में बम की धमकी का दूसरा मामला है। इससे पहले 9 अक्टूबर को लंदन से दिल्ली आ रही विस्तारा फ्लाइट UK18 में एक यात्री ने विमान के टॉयलेट में धमकी भरा एक टिश्यू पेपर देखा था। इस मामले में भी कोई बम नहीं मिला था, लेकिन यात्रियों को करीब 5 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा था।
The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh news update
  • rajnandgaon
  • Chhattisgarh news today
  • विमान को उड़ाने की धमकी
  • threatened blow up plane
  • threatened blow up plane arrested
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब