तोमर बंधुओं ने 200 करोड़ रुपए का किया बैंक फ्रॉड, खुल रहा काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा

Kanak Durga Jha | Jun 22, 2025, 13:31 IST
Share
Tomar brothers committed bank fraud of Rs 200 crore
Tomar brothers committed bank fraud of Rs 200 crore

हिस्ट्रीशीटर सूदखोर तोमर बंधुओं की गैरकानूनी गतिविधियों की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। पुलिस व निगम की जांच में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है।

हिस्ट्रीशीटर सूदखोर तोमर बंधुओं की गैरकानूनी गतिविधियों की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। पुलिस व निगम की जांच में एक के बाद एक परतें खुलती जा रही है। वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर ने करीब 200 करोड़ रुपए का बैंक फ्रॉड कर अवैध संपत्ति और सूदखोरी का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, तोमर बंधुओं ने सुंदर नगर स्थित दो बैंक के अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर एजेंट विकास शर्मा के जरिए फर्जी आधार-पैन पर होम और पर्सनल लोन स्वीकृत कराए। फर्जी पासबुक एंट्री के जरिए गाड़ियों की खरीदी कर उन्हें बिहार, यूपी और नेपाल में बेच दिया जाता था।

फर्जी कंपनियों का जाल

‘तोमर मोटर्स’, ‘रोहित आटो मोबाइल्स’ और ‘शुभकामना वेंचर्स प्रा.लि.’ जैसी फर्जी कंपनियों के जरिए बैंक से लोन लेकर गाड़ियां खरीदी जाती थीं। गाड़ियों की आरसी में एचपी दर्ज नहीं करवाई जाती थी, जिससे उन्हें बिना रोक के बाहर बेचा जा सके। जांच में पता चला है कि तोमर बंधुओं ने 8 हजार वर्गफीट में आलीशान बंगला बना रखा है। इसमें दो हजार वर्गफीट भूमि पर अवैध कब्जा है। हवेली के अंदर बेसमेंट, स्विमिंग पुल और क्लब भी बना है।

राजनीतिक पहुंच और चुनाव की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक वीरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और दावा करता था कि करोड़ों खर्च कर टिकट ले लेगा। इंटरनेट मीडिया पर नेताओं संग तस्वीरें साझा कर खुद को रसूखदार दिखाता था।

पांच टीमें आरोपियों की तलाश में मार रहीं छापे

पुलिस ने पांच टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। संभावना है कि उन्हें भगोड़ा घोषित कर प्रदेशभर में पोस्टर जारी किए जाएं। नगर निगम भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी में है।

तोमर बंधुओं ने किया 200 करोड़ रुपए बैंक फ्रॉड

रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज | हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अभी भी फरार | तोमर बंधुओं ने किया 200 करोड़ रुपए बैंक फ्रॉड

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज
  • हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अभी भी फरार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज