छत्तीसगढ़ में विधायकों का भत्ता हुआ डबल, जानें अब कितना मिलेगा पैसा
Marut raj | Oct 11, 2024, 15:43 IST
Travel allowance of MLAs increased Raipur the sootr
Travel allowance of MLAs increased in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के मानदेय के लिए नियम बना हुआ है। विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के तहत विधायक को अपने वाहन से यात्रा करने पर ही यात्रा भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
Travel allowance of MLAs increased in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के विधायकों को दीपावली से पहले सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ा दिया है। यात्रा भत्ता भी पहले की तुलना में डबल कर दिया गया है। अब छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को 20 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने विधायकों का यात्रा बढ़ाए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि पुरानी व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ के विधायकों को 10 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता मिलता था। संसदीय कार्य विभाग के आदेश के बाद अब इसे सीधा डबल यानी दोगुना बढ़ा दिया गया है। अब 20 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों के मानदेय के लिए नियम बना हुआ है। विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के तहत यात्रा भत्ता का भुगतान किया जाता है। यह नियम कहता है कि यदि किसी विधायक का निवास स्थान राजधानी रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्यादा दूर है, तो विधानसभा सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें यात्रा भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता उन्हें अपने वाहन से यात्रा करने पर मिलेगा।
विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के तहत विधायक को अपने वाहन से यात्रा करने पर ही यात्रा भत्ते का भुगतान किया जाएगा। ट्रेन से या हवाई जाहज से यात्रा करने पर अलग व्यवस्था लागू होती है।
सरकार ने जारी की अधिसूचना
यात्रा भत्ता दिए जाने का ये है नियम
अपने वाहन से यात्रा न करने पर नहीं मिलेगा फायदा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari