फिरोज की हैवानियत... डेढ़ साल तक किया रेप, प्राइवेट पार्ट भी जलाया

Kanak Durga Jha | Nov 12, 2024, 11:53 IST
Tribal girl kidnapped taken Mumbai raped one and half year kondagaon
कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 22 साल की युवती के साथ इतनी दरिंदगी की गई कि, पढ़कर हर इंसान की रूह कांप उठेगी।

Kondagaon Rape Case: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 22 साल की युवती के साथ इतनी दरिंदगी की गई कि, पढ़कर हर इंसान की रूह कांप उठेगी। एक हैवान ने युवती को पहले किडनैप कर लिया फिर, डेढ़ साल तक युवती के साथ बलात्कार करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को एक अंधेरे कमरे में बंद करके रखा था। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया।



UGC NET में शामिल हुआ 'आयुर्वेद बायोलॉजी'... जानिए पूरे नियम



पीड़िता ने बताई आपबीती


जब पीड़िता अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची तो पूरी आपबीती सुनाई। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि - फिरोज नाम का युवक उसकी गर्दन पर कांच का टुकड़ा रखकर धमकी दी कि - मेरे साथ चल नहीं तो जान से मार दूंगा। जान के खतरे से डरकर पीड़िता आरोपी के साथ चली गई। आरोपी डरा-धमकाकर पीड़िता को अपने साथ मुंबई ले गया।



मुंबई में आरोपी ने पीड़िता को धारावी की एक बस्ती में स्थित मकान में रखा था। यहां उसने युवती को एक अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर रखा था। कई दिनों तक युवती के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। युवती को अंधेरे में बंधक बनाकर आरोपी ने डेढ़ साल तक उसके साथ रेप किया। इसके बाद मुंबई के ही एक शख्स ने पीड़िता की भागने में मदद की।



शराब कारोबारी भाटिया के ठिकाने पर चलेगा बुलडोजर






प्राइवेट पार्ट में डाला केमिकल


डेढ़ साल तक फिरोज के अत्याचार सहने के बाद पीड़िता मुंबई के उस नर्क जैसे मकान से भाग निकली। इसके बाद पीड़िता अपने घर कोंडागांव वापद पहुंची। अपनी बेटी को इस हाल में देखकर परिजन का कलेजा फट गया। पीड़िता की हालत गंभीर देखकर परिजन इलाज के अस्पताल ले गए। पीड़िता का अभी कोंडागांव के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



इसके बाद परिजन और पीड़िता ने थाने में फिरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी कि - बलात्कार के दौरान जब पीड़िता ने फिरोज का विरोध किया तो उसने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट को केमिकल डालकर जला दिया। इससे पीड़िता का गर्भाशय बुरी तरह से खराब हो गया। बंधक रखने के दौरान फिरोज पीड़िता को खाना भी नहीं देता था। इसके साथ ही पीड़िता को मारता-पीटता था।



मोबाइल चोरों ने मचाया आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए






उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ आरोपी


युवती की दर्दभरी दास्तां सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। आरोपी फिरोज के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, मुंबई से भागकर फिरोज उत्तर प्रदेश चला गया है। फिरोज का पता मिलने के बाद पुलिस ने उतर प्रदेश से उसे गिरफ्तार कर लिया।



धान पर बैन...धान की फसल करने वाले किसानों पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना



Tags:
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • rape case
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • chhattisgarh rape case
  • cg rape case
  • chhattisagrh rape case
  • cg news today
  • kondagaon rape case
  • tribal girl rape case
  • 22 year old tribal girl rape case
  • डेढ़ साल तक रेप