ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ को आदिवासी महासभा ने बताया फर्जी, पुलिस पर ग्रामीण युवकों को मार कर इनामी नक्सली बताने का आरोप

Vikram Jain | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ को आदिवासी महासभा ने बताया फर्जी, पुलिस पर ग्रामीण युवकों को मार कर इनामी नक्सली बताने का आरोप
ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ को आदिवासी महासभा ने बताया फर्जी, पुलिस पर ग्रामीण युवकों को मार कर इनामी नक्सली बताने का आरोप

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आदिवासी महासभा ने ताड़मेटला-दुलेड़ के जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ फर्जी बताया है। मनीष कुंजाम ने पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताया है।

SUKMA. छत्तीसगढ़ के सुकमा में आदिवासी महासभा ने ताड़मेटला-दुलेड़ के जंगल में हुई पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ को फर्जी बताया है। आदिवासी महासभा ने मुठभेड़ में मारे गए कथित नक्सली सोढ़ी कोसा और रवा देवा को स्थानीय ग्रामीण बताया है। कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक और आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने 5 सितंबर को हुई पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए घटना की निंदा की है। साथ ही मनीष कुंजाम ने मामले में न्यायिक जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम का आरोप

मनीष कुंजाम ने कहा कि उनकी टीम ने घटना की जांच की है, उन्होंने बताया कि संयोग से मुठभेड़ वाले दिन उनका एलमागुंडा में एक कार्यक्रम था, तभी सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें फोन कर ताड़मेटला में मुठभेड़ चलने की जानकारी दी और उन्हें एलमागुंडा जाने से मना कर दिया। मनीष कुंजाम ने आगे बताया कि वह चिंतागुफा तक पहुंच गए थे और यहां स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत के दौरान पता चला कि पुलिस ने गांव वालों को बीती रात से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ चलने की जानकारी दी थी, लेकिन गांव वालों को गोलियों की आवाज सुनाई नहीं दी।

दो युवकों को इनामी नक्सली बताकर मारी गई गोली

मनीष कुंजाम ने कहा कि चिंतागुफा से ताड़मेटला की दूरी 5 से 6 किलोमीटर की है। अगर मुठभेड़ होती तो गोलियों की आवाज जरूर सुनाई देती, मनीष कुंजाम ने आगे बताया कि उनके चिंतागुफा से वापसी के दौरान ताड़मेटला गांव से एक युवक का फोन आया कि यहां ऐसी मुठभेड़ की कोई घटना नहीं हुई है। उन्हें युवक ने फोन पर बताया कि ताड़मेटला गांव के दो युवक सोढ़ी कोसा और रवा देवा तिम्मापुरम गांव में अपने सगे संबंधी से मिलने गए हुए थे, और वापसी के दौरान युवकों को पुलिस ने रोक लिया, गोली मार दी, पुलिस ने दोनों युवकों को एक-एक लाख का इनामी नक्सली बता दिया, गोली मारने के बाद उनके मोटरसाइकिल को भी छुपा दिया गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप

इधर, मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों युवकों पर सीधे गोली चला दी, अगर युवकों पर संदेह था उन्हें पकड़ कर पूछताछ करती या गिरफ्तार कर लेती, लेकिन अपनी उपलब्धि दिखाने के लिए दो निर्दोष युवकों की पुलिस ने हत्या कर दी, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने युवकों के शवों को खुद ही जला दिया।

बस्तर आईजी ने फर्जी मुठभेड़ के आरोपों का किया खंडन

इधर, बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने फर्जी मुठभेड़ के आरोपों का खंडन किया है। आईजी ने कहा है कि मारे गए दोनों ग्रामीण नक्सली संगठन के जनमलिशिया कैडर थे और ताड़मेटला गांव के शिक्षा दूत कवासी सुक्का, और गांव के उपसरपंच माड़वी गंगा और ग्रामीण कोरसा कोसा की हत्या में शामिल थे, इसके अलावा फोर्स के भी हर मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों तक पहुंचाते थे।

Tags:
  • Police accused of fake encounter
  • Tribal Mahasabha President Manish Kunjam
  • Tadmetla encounter fake
  • Sukma fake encounter
  • Sukma News
  • पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप
  • आदिवासी महासभा अध्यक्ष मनीष कुंजाम
  • ताड़मेटला में हुई मुठभेड़ फर्जी
  • सुकमा फर्जी एनकाउंटर
  • सुकमा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई