टीएस सिंहदेव ने फिर छेड़ा मुख्यमंत्री पद का राग, CM भूपेश बोले- मेरे नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव, आलाकमान तय करेगा अगला सीएम
Vikram Jain | Nov 18, 2023, 24:00 IST
टीएस सिंहदेव ने फिर छेड़ा मुख्यमंत्री पद का राग, CM भूपेश बोले- मेरे नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव, आलाकमान तय करेगा अगला सीएम
छत्तीसगढ़ में चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम फेस का मामला छिड़ गया। मामले में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का बयान सामने आया है।
गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सभी 90 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएगा, लेकिन इससे पहले ही प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम में मुख्यमंत्री के पद को लेकर एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आगेचुनाव नहीं लड़ने की बात दोहराई साथ ही सीएम पद की दावेदारी को खुद को दूसरे नंबर पर बताया। सीएम ने इसके जवाब में कहा कि विधायक दल और हाईकमान तय करेगा कौन होगा अगला मुख्यमंत्री।
'मुखिया जो तय करेंगे वैसा होगा'
मीडिया से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कैप्टन तो सलेक्शन कमेटी बनाती है वो तय करते हैं, टीम के सदस्य के रूप में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी खेलूंगा। यह हाईकमान का विशेषाधिकार है, परिवार के मुखिया जो तय करेंगे वैसा होगा। आगे चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने साफ कहा कि अब हो गया। मतदान से पहले यह बात कहता तो गड़बड़ होती लेकिन अब हल्का होकर कहने की बात है, अगर मुझे जनता जिताती है तो अगले पांच साल पूरी तन्मयता से काम करूंगा। और उसके बाद अब नया पुराना होना चाहिए।
सीएम की दौड़ में मैं सबसे आगे तो नहीं हूं..
मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे होने की बात से इंकार करते हुए सिंहदेव ने कहा कि मैं दौड़ में सबसे आगे तो नहीं हूं, जो सिटिंग चीफ मिनिस्टर है उनका दावा पहला बनता है। हम जीतते हैं तो सबसे पहले उनका नाम विचार में आएगा लेकिन उसके आगे वो सोचते हैं तो और भी नाम हो सकते हैं उसमें मेरा नाम भी हो सकता है। लेकिन जिसको भी मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, उनके साथ हम सबको एक टीम के तौर पर काम करना है। ढाई साल के फार्मूले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ढाई साल के कमिटमेंट की बात अभी तक किसी ने सार्वजनिक रूप से नहीं कही है, वह समय आएगा तो उसकी भी चर्चा करेंगे। अभी कहीं कोई बात नहीं है।
आलाकमान करेगा सीएम का फैसला
इधर, पाटन में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मीडिया ने सवाल किया कि टीएस सिंहदेव के परिजन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर उनका दावा जता रहे हैं, सीएम ने सामुहिक नेतृत्व को नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरे नेतृत्व में यहां चुनाव लड़ा है। लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका फैसला नतीजे आने के बाद विधायक दल और आलाकमान करेगा।
ढाई साल का असंतोष
कांग्रेस के भीतर खाने में मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी खींचतान जग जाहिर रही है। कांग्रेस के पिछले 5 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर हमेशा अलग-अलग बयान और बातें सुर्खियों में रही। टीएस सिंहदेव के परिवार के लोगों के इस बयान को ढाई- ढाई साल के मुख्यमंत्री के चर्चित फार्मूले जोड़कर देखा जा रहा है। साफ तौर पर दोनों नेताओं ने खींचतान स्वीकार नहीं किया, लेकिन खबरें आने पर उनकी ओर से खंडन भी नहीं आया। टीएस सिंहदेव पिछले ढाई साल से लगातार मीडिया के सामने यही जताते रहे कि वे हाइकमान के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग