छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 64 टीचर्स को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Kanak Durga Jha | Aug 29, 2025, 15:13 IST
Share
Two teachers from Chhattisgarh receive National Teacher Award
Two teachers from Chhattisgarh receive National Teacher Award

Teacher's Day 2025 : छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया को दिल्ली में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के दो शिक्षक प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया को दिल्ली में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश भर के 64 शिक्षकों को राज्यपाल रमन डेका उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान देंगे। ये कार्यक्रम 5 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा।

इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चयनित शिक्षकों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी कर दी है। इन सभी शिक्षकों का रिहर्सल चार सितंबर को होगा।

चयनित शिक्षकों को चार सितंबर को शंकर नगर स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) के गेस्ट हाउस में सुबह आठ बजे पहुंचना होगा।

दुर्ग और कोरबा के रहने वाले हैं टीचर

शिक्षक सम्मान हासिल करने वाली डॉ प्रज्ञा सिंह दुर्ग जिले के शासकीय माध्यमिक स्कूल हनोदा में पदस्थ हैं। वहीं संतोष कुमार चौरसिया कोरबा जिले के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय स्कूल सलोरा में पदस्थ हैं। दोनों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ जिला अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।

परिजनों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश, फोटो का खर्च खुद उठाना होगा

शिक्षकों के साथ आने वाले किसी भी व्यक्ति या परिजनों को ठहरने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें राजभवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 4 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में कार्यक्रमों का रिहर्सल किया जाएगा। जिसमें चयनित शिक्षकों शामिल होंगे।

5 को फोटोग्राफर की व्यवस्था होगी, जहां शिक्षक फोटो प्राप्त कर सकेंगे। फोटोग्राफर का भुगतान शिक्षकों को खुद करना होगा। उल्लेखनीय है कि सम्मानित शिक्षकों के नामों की घोषणा एक साल पहले की जाती है। जिससे 2024-25 सत्र के शिक्षकों का सम्मान होगा।

Teachers day | Teachers day special | Teachers Day Special Story | Teachers day story | Teacher's Day of India

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Teachers day
  • Teachers day story
  • Teacher's Day of India
  • Teachers day special
  • Teachers Day Special Story
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज