अमित शाह नई सरेंडर नीति को लेकर दंतेवाड़ा में कर सकते हैं बड़ी घोषणा

Marut raj | Published:
Share
Union Home Minister Amit Shah Bastar visit the sootr
Union Home Minister Amit Shah Bastar visit the sootr

अमित शाह लंच में छत्तीसगढ़ में बस्तर के देसी फूड्स चखेंगे। इसके अलावा सरेंडर नक्सली और नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाले जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Union Home Minister Amit Shah Bastar visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं। मां दंतेश्वरी के दर्शन कर वह बस्तर-पंडुम में शामिल होंगे। यहां वह बस्तरिया ड्रिंक्स-फूड्स का स्वाद चखेंगे। इसके अलावा अमित शाह जवानों तथा नक्सल प्रभावित गांव के सरपंचों से मिल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी के महामाया मंदिर कुंड में 23 कछुओं की मौत, ट्रस्टियों पर केस

नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाले जवानों से करेंगे मुलाकात


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सुबह रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर वे जगदलपुर से दंतेवाड़ा पहुंचे। शाह बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके बाद बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां लंच में बस्तर के देसी फूड्स चखेंगे। इसके अलावा सरेंडर नक्सली और नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाले जवानों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें.. DSP ने हैवानियत की हदें पार कीं...रॉड से पीटा, सरकारी बंगले में रेप...

रायपुर में लेंगे हाई लेवल मीटिंग

चर्चा है कि नक्सल प्रभावित गांव के सरपंचों से भी शाह मुलाकात कर गांव के हालात जानेंगे। शाह नई सरेंडर नीति को लेकर दंतेवाड़ा के मंच से नई घोषणा भी कर सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार शाम को रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया था। शाह शनिवार को रायपुर में नक्सलियों को लेकर चलाए जा रहे अभियान की हाई लेवल मीटिंग भी लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार

मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे का टारगेट

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलियों के खात्मे के लिए मार्च 2026 तक का टारगेट सेट किया हुआ है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सलियों के एनकाउंटर और उनके सरेंडर करने की गतिविधियों में तेजी आई है।

ये खबर भी पढ़ें... अमित शाह नक्सलियों के खात्मे का बनाएंगे प्लान, जवानों से मिलेंगे



गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा | छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित | Amit Shah visits Chhattisgarh today | Union Home Minister Amit Shah's visit to Chhattisgarh | दंतेवाड़ा न्यूज | दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी | बस्तर न्यूज | bastar naxal terror | bastar naxal news | Chhattisgarh Bastar Naxal victims

Tags:
  • Union Home Minister Amit Shah
  • बस्तर न्यूज
  • Amit Shah visits Chhattisgarh today
  • Union Home Minister Amit Shah's visit to Chhattisgarh
  • दंतेवाड़ा न्यूज
  • अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी
  • गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरा
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • Chhattisgarh Bastar Naxal victims
  • छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर