गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिन रहेंगे रायपुर , विधायक देवेंद्र यादव से मिलने आ रहे पायलट
Marut raj | Aug 23, 2024, 10:24 IST
Union Home Minister Amit Shah visits Chhattisgarh the sootr news
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 23 अगस्त का दिन राजनीतिक सरगर्मियों से भरा रहने वाला है। एक ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता पायलट रायपुर जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मिलने आ रहे हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त को आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार सचिन पायलट भी रायपुर आ रहे हैं। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रहे पायलट रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव से मिलने आ रहे हैं। बलौदा बाजार हिंसा केस में विधायक यादव को आरोपी बनाया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा नक्सलियों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि शाह रायपुर में नक्सल प्रभावित राज्यों के अफसरों के साथ मीटिंग करने वाले हैं, ताकि संयुक्त कार्रवाई का प्लान बनाया जा सके। इसके साथ ही सभी सीमावर्ती राज्यों के बीच समन्वय होने से कार्रवाई का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप मिल सकेगा।
बताया जा रहा है कि तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह यहां विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी देखेंगे। आठ महीने की सरकार के दौरान मंत्रियों ने किस प्रकार का काम किया, इसका जायजा भी लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर उनकी भावी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी कांग्रेस नेता सचिन पायलट का रायपुर दौरा भी अहम माना जा रहा है। पायलट रायपुर सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे।
पायलट के दौरे से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही है कि उसके विधायक के खिलाफ सरकार साजिश कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव को बिना सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। विष्णुदेव साय सरकार लगातार कांग्रेस के विधायकों को निशाना बना कर विपक्ष की आवाज का दबाना चाहती है।
ऐसे में केंद्रीय नेता पायलट का दौरा अहम हो जाता है। इसमें खास बात यह है कि पायलट उस समय आ रहे हैं, जब राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
नक्सल प्रभावित राज्यों के अफसरों के साथ मीटिंग
मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी देखेंगे शाह
कांग्रेस नेता पायलट बढ़ाएंगे अपने विधायक का मनोबल
पायलट के दौरे से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस लगातार यह आरोप लगा रही है कि उसके विधायक के खिलाफ सरकार साजिश कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव को बिना सबूत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। विष्णुदेव साय सरकार लगातार कांग्रेस के विधायकों को निशाना बना कर विपक्ष की आवाज का दबाना चाहती है।
ऐसे में केंद्रीय नेता पायलट का दौरा अहम हो जाता है। इसमें खास बात यह है कि पायलट उस समय आ रहे हैं, जब राजधानी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari