तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह , देखेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, 10 राज्यों के डीजीपी के साथ बैठक
Arun Tiwari | Aug 22, 2024, 16:58 IST
Union Home Minister Amit Shah visits Chhattisgarh the sootr
अमित शाह इस दौरे के दौरान मंत्रियों की बैठक भी लेने वाले हैं। शाह मंत्रियों का आठ महीने का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी अमित शाह बैठक करने वाले हैं। इसमें 10 राज्यों के डीजीपी शामिल होंगे।
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 23 अगस्त की रात को रायपुर पहुंचेंगे। अमित शाह सरकार के मंत्रियों का आठ महीनों का रिपोर्ट कार्ड भी देखेंगे।
इसके अलावा नक्सली समस्या पर विशेष बैठक होगी। इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारी भी शामिल होंगे। कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी अमित शाह बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में 10 राज्यों के डीजीपी शामिल होंगे। जो अधिकारी रायपुर नहीं आ पाएंगे उनको वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा।
23 अगस्त को अमित शाह बीएसएफ के विशेष विमान से रात 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
शाह नवा रायपुर स्थित होटल में रुकेंगे
24 अगस्त को शाह सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से चंपारण जाएंगे, जहां वे वल्लभाचार्य आश्रम में दर्शन करेंगे।
दोपहर 12 बजे से होटल में बैठकों का दौर शुरु होगा।
शाह पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल समस्या और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से बात होगी।
दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बैठक होगी, शाह अलग_अलग राज्यों के डीजीपी से भी बात करेंगे।
25 अगस्त को सुबह 11 बजे एनसीआरबी के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहीं पर समीक्षा बैठक होगी।
दोपहर 2 बजे प्रदेश के अफसरों और मंत्रियों के साथ बैठक होगी जहां पर राज्य के विकास के बारे में चर्चा की जाएगी।
25अगस्त को शाह शाम 4 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
अमित शाह इस दौरे के दौरान मंत्रियों की बैठक भी लेने वाले हैं। शाह मंत्रियों का आठ महीने का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे। अमित शाह का छत्तीसगढ़ पर खास फोकस रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी शाह के दौरे छत्तीसगढ़ में हुए थे और अब फिर वे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।
शाह के दौरे को लेकर मंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक ली थी। इसके अलावा वे विभागवार समीक्षा बैठकें भी ले रहे हैं।
इसके अलावा नक्सली समस्या पर विशेष बैठक होगी। इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के अधिकारी भी शामिल होंगे। कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी अमित शाह बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में 10 राज्यों के डीजीपी शामिल होंगे। जो अधिकारी रायपुर नहीं आ पाएंगे उनको वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जोड़ा जाएगा।
यह है शाह का पूरा दौरा
शाह नवा रायपुर स्थित होटल में रुकेंगे
24 अगस्त को शाह सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से चंपारण जाएंगे, जहां वे वल्लभाचार्य आश्रम में दर्शन करेंगे।
दोपहर 12 बजे से होटल में बैठकों का दौर शुरु होगा।
शाह पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सल समस्या और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से बात होगी।
दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ बैठक होगी, शाह अलग_अलग राज्यों के डीजीपी से भी बात करेंगे।
25 अगस्त को सुबह 11 बजे एनसीआरबी के ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद यहीं पर समीक्षा बैठक होगी।
दोपहर 2 बजे प्रदेश के अफसरों और मंत्रियों के साथ बैठक होगी जहां पर राज्य के विकास के बारे में चर्चा की जाएगी।
25अगस्त को शाह शाम 4 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
मंत्री तैयार कर रहे रिपोर्ट कार्ड
शाह के दौरे को लेकर मंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में बैठक ली थी। इसके अलावा वे विभागवार समीक्षा बैठकें भी ले रहे हैं।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari