5 मई के बाद जब्त हो सकती है आपकी गाड़ी, एक्शन के मूड में ट्रेफिक पुलिस

VINAY VERMA | Apr 21, 2026, 14:25 IST
Share
vehicle-seizure-after-may-traffic-police-action
vehicle-seizure-after-may-traffic-police-action

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन के लिए 6 केंद्र स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र यातायात थाना तेलीबांधा, भाठागांव बस स्टैंड, शारदा चौक, फाफाडीह थाना भवन, भनपुरी ट्रैफिक केंद्र, और टाटीबंध ट्रैफिक पॉइंट हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गाड़ियों के पेंडिंग चालान वालों के लिए के लिए बड़ी चेतावनी है। रायपुर में अगर चालान पेंडिंग है तो उसे जल्द जमा करें। नहीं तो 5 मई के बाद पुलिस उसे जब्त कर सकती है। जिससे कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही छुड़ाया जा सकेगा। रायपुर पुलिस ने कार्रवाई से बचने ये नियम बनाया है।

यातायात विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लोक अदालत में उन सभी ई-चालानों का निराकरण किया जाएगा जो 31 दिसंबर 2025 से पहले के हैं। पुलिस विभाग अब वाहन मालिकों को मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से नोटिस की कॉपी भी भेज रहा है, ताकि समय रहते सूचना मिल सके।

क्या है पूरा प्लान?

रायपुर पुलिस ने पेंडिंग ई-चालान के मामलों को निपटाने के लिए लोक अदालत का रास्ता चुना है। जिसमें स्पष्ट निर्देश है कि 31 दिसंबर 2025 से पहले के सभी ई-चालान लोक अदालत में निपटाए जाएंगे। वाहन मालिकों को ’’मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के जरिए नोटिस’’ भेजे जाएं। ताकि बाद में कोई यह न कह सके कि हमें पता ही नहीं था।

5 मई डेडलाइन यानि आखिरी मौका

ट्रैफिक विभाग ने साफ कर दिया है कि लोक अदालत में मामला रखने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है और इसके लिए 5 मई 2026 आखिरी तारीख तय की गई है। अगर आपने इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, तो आपका केस लोक अदालत में नहीं जाएगा और सीधा कार्रवाई के दायरे में आ जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए 6 केंद्र

6 Centers for Registration
6 Centers for Registration

कोर्ट भी नहीं जाना होगा

यातायात पुलिस के अनुसार अगर इन केंद्रों पर रजिस्टेशन के दौरान पैसा जमा करने पर लोगों को कोट के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पुलिस ही कोर्ट जाकर उनका चालान जमा करेगी और इसकी रशीद देगी।

5 मई के बाद से शुरू होगा असली एक्शन

सड़क पर चेकिंग के दौरान पेंडिंग चालान मिला तो गाड़ी सीधे जब्त कर ली जाएगी। फिर कोर्ट की प्रक्रिया के बाद ही रिहाई हो सकेगी। जुर्माना भी हो सकता है।

सिर्फ चालान नहीं, सेवाएं भी रुकेंगी

ट्रैफिक पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर चालान नहीं भरा गया, तो आगे चलकर वाहन से जुड़ी सरकारी सेवाएं प्रभावित होंगीं। ट्रांसफर, फिटनेस, परमिट जैसे काम अटक सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट में उठी बात- ट्रैफिक पुलिस कोने में खड़े होकर बनाती हैं चालान, केवल VIP ड्यूटी करती है

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे

जाम से किरकिरी के बाद जयपुर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, ट्रैफिक पुलिस में कई फेरबदल

ट्रैफिक पुलिस का नया कदम, व्हील लॉक से होगा 'नो-पार्किंग' का मुकाबला

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • ट्रैफिक विभाग
  • यातायात विभाग
  • यातायात पुलिस
  • ई-चालान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज