छत्तीसगढ़ में नोटों के बंडल के साथ कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल, BJP ने की CBI जांच की मांग, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

The Sootr CG | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में नोटों के बंडल के साथ कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल, BJP ने की CBI जांच की मांग, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
छत्तीसगढ़ में नोटों के बंडल के साथ कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल, BJP ने की CBI जांच की मांग, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

नोटों के बंडल के साथ कांग्रेस विधायक का वीडियो जारी कर BJP ने मामने में CBI जांच की मांग की है। ओपी चौधरी ने CM भूपेश से 3 सवाल पूछे हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। राजनीतिक गलियारों में रविवार को एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। यह वीडियो चंद्रपुर सीट से कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में नोटों के बंडलों के साथ विधायक नजर आ रहे हैं। और कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

ओपी चौधरी ने CM भूपेश से पूछे 3 सवाल

मामले में बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार से तीन सवाल किए हैं। ओपी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री या तो इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई करें या फिर इस वीडियो को जांच के लिए सीबीआई को सौंपे अगर मुख्यमंत्री यह नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा की यह सब उनके संरक्षण में हो रहा है।

उन्होंने पूछा कि क्या राज्य सरकार उस वीडियो को स्वीकार करेगी..? सीबीआई को जांच के लिए वीडियो सौंपेगी..? क्या कांग्रेस अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेगी या फिर मुझ पर फिर से एफआईआर करेंगे..? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। प्रदेश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार चाहे उनके खिलाफ कितनी भी FIR करवा दे, वे इस तरह के मुद्दों को उठाते रहेंगे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में आ गई है। पीएम मोदी की सभा को लेकर भी कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया मगर सभा में लोग लाखों की संख्या में पहुंचे।

मामले में बोले सीएम भूपेश

इधर कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव के वीडियो वायरल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस पैसे को लेकर किसी ने लेनदेन का आरोप नहीं लगाया है। बीजेपी नेता ओपी चौधरी इससे पहले भी SECL का पुराना वीडियो वायरल किया था।

यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र : विधायक रामकुमार

वायरल वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ षड्यंत्र है। पैसे के ऊपर मेरा ध्यान नहीं था, मैं तो खाली वहां बैठा हूं। वीडियो डालने वाले बता सकते हैं कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने आगे कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं, गाय-भैंस चराने वाला हूं, मेहनत मजदूरी मैंने की है। गरीब का बेटा विधायक बना है तो बड़े लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस की टिकट मिलने के बाद भी मेरे बारे में वीडियो वायरल किया गया था। आरोपों पर पलटवार करते हुए विधायक रामकुमार यादव ने वीडियो को उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Video of Congress MLA goes viral
  • Congress MLA among the bundle of notes
  • BJP accuses Congress of corruption
  • Congress MLA Ramkumar Yadav
  • कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल
  • नोटों के बंडल के बीच कांग्रेस MLA
  • BJP ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
  • कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई