कोयला खदान के लिए ग्रामीण नहीं खाली कर रहे जमीन

Krishna Kumar Sikander | May 08, 2025, 12:07 IST
Share
Villagers are not clearing land for coal mine the sootr
Villagers are not clearing land for coal mine the sootr

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा की अर्जित जटराज की भूमि पर ग्रामीण खदान विस्तार नहीं होने दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग ने एसईसीएल फिर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा की अर्जित जटराज की भूमि पर ग्रामीण खदान विस्तार नहीं होने दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन के सहयोग ने एसईसीएल फिर प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। खदान अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने खदान अधिकारियों और पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण एसईसीएल कुसमुंडा को खदान विस्तार के लिए जमीन नहीं मिल सकी।

ये खबर भी पढ़ें... मुर्गी के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ

कब्जा लेने का ग्रामीणों ने किया विरोध

कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा ने अर्जित गांव जटराज की भूमि पर खदान विस्तार के लिए कब्जा लेने पहुंची। एसईसीएल के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। उनका आरोप है कि जमीन अधिग्रहित तो की गई, लेकिन आजतक भू-स्वामियों को इसका मुआवजा और परिवार को नौकरी नहीं दिया गया। अगर उनकी भूमि पर खदान का विस्तार शुरू हो गया तो फिर कभी न मुआवजा मिलेगा और न परिवार के सदस्य को नौकरी मिल सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों की IED के चपेट आए तीन जवान बलिदान, एक गंभीर

खदान के विस्तार का प्रयास जारी

एसईसीएल कुसमुंडा खदान क्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास जारी है। इसके लिए कई वर्ष पहले गांव जटराज की भूमि अधिग्रहित की गई थी। उस समय ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी भूमि के बदले मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इसके बावजूद आजतक कई ग्रामीणों को न मुआवजा दिया गया और परिवार के सदस्य को नौकरी मिली।

ये खबर भी पढ़ें... बिना किसानों की जानकारी उनके नाम पर करोड़ों का लोन, जांच से मचा हड़कंप

मुआवजा और नौकरी का मामला लंबित

कई किसानों का मुआवजा और नौकरी का मामला लंबित है। इसके कारण ग्रामीण अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि जब एसईसीएल के अधिकारियों के साथ पुलिस बल गांव खाली कराने पहुंचे तो ग्रामीण अधिकारियों और मशीनों के सामने खड़े हो गए। ग्रामीणों के विरोध के कारण कटघोरा तहसीलदार और पुलिस अधिकारी गांव खाली नहीं करवा सके।

ये खबर भी पढ़ें... पति की प्रेमिका के खेत में मासूम सहित महिला ने खाया ज़हर

villagers | land | Coal Mine | Korba | CG News | कोयला खदान | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • कोरबा
  • ग्रामीण
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • land
  • जमीन
  • villagers
  • Coal Mine
  • कोयला खदान
  • Korba
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती