छत्तीसगढ़ में होगा विराट ज्योतिष सम्मेलन, मुफ्त में बनेंगी जन्मपत्री... जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Kanak Durga Jha | Aug 27, 2024, 15:31 IST
virat jyotish sammellan held in chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में ज्योतिष सम्मेलन का विशाल आयोजन होने वाला है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के खारुन नदी तट स्थित महाकालेश्वर मंदिर यानी अमलेश्वर में होगा।
छत्तीसगढ़ में ज्योतिष सम्मेलन का विशाल आयोजन होने वाला है। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के खारुन नदी तट स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होगा। बता दें कि ज्योतिष सम्मेलन का यह कार्यक्रम रायपुर में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इसी साल के अप्रैल महीने में सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
इस आयोजन का लाभ उठाने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। विराट ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने के लिए इच्छुक ज्योतिष शास्त्री द्वारा दिए इस नंबर (9893363928) पर फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बता दें कि यह सम्मलेन 13 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर श्राद्धलुओं ने मंदिर में तैयारियां भी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस सम्मेलन में दूर-दूर के जाने-माने विख्यात ज्योतिषाचार्य शामिल होंगे। इसके साथ ही वास्तु शास्त्री, आचार्य, महामंडलेश्वर, पुरोहित, संत, अंकशास्त्र, हस्त सामुद्रिक, टैरो, फेंगशुई के विशेषज्ञ भी इस सम्मलेन में शामिल होंगे। यह सम्मलेन सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान ज्योतिषी सभी श्रद्धालुओं के निजी परेशानियों का निराकरण करेंगे।
इस एकदिवसीय विराट सम्मेलन में विख्यात ज्योतिषी निःशुल्क जन्मपत्री बनाएंगे। इसके साथ ही कुंडली में सुधार के उपाय व भविष्य को लेकर निजी समस्या और सवालों का समाधान किया जाएगा। साथ ही ज्योतिष और कर्मकांड को लेकर उनके हर प्रश्न का समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही ज्योतिष व अन्य महापुरुष मंच पर वेदों का व्याख्यान भी करेंगे।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
मुफ्त में रजिस्ट्रेशन
दूर दराज से आएंगे ज्योतिषी
निःशुल्क बनेगी जन्मपत्री
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman