अब आराम से कर सकेंगे काशी, मथुरा समेत इन र्तीथ स्थलों के दर्शन... जल्द शुरू होगी डायरेक्ट बस सुविधा
Kanak Durga Jha | Sept 29, 2024, 16:14 IST
visit pilgrimage places including Kashi Mathura from chhattisgarh
CG Travel News : तीर्थ स्थलों की सैर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब छत्तीसगढ़ से कई तीर्थ स्थलों के लिए डायरेक्ट बस सुविधा शुरू होने वाली है।
Chhattisgarh Travel News : तीर्थ स्थलों की सैर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब छत्तीसगढ़ से कई तीर्थ स्थलों के लिए डायरेक्ट बस सुविधा शुरू होने वाली है। इसमें मध्यप्रदेश के उज्जैन, मैहर, उत्तर प्रदेश के बनारस, मथुरा, अयोध्या, कानपुर और रायपुर से महराष्ट्र, पुणे के लिए बस सुविधा शुरू होने वाली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने मध्य प्रदेश के 53 नए मार्गों पर बस संचालित करने का MoU किया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को उज्जैन, मथुरा, काशी और अयोध्या के लिए डायरेक्ट बस की सुविधा मिलेगी।
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के कई शहरों के बीच जल्द ही 53 नए मार्गों पर बसें चलेंगी। इस सुविधा से यात्री लंबा सफर तय करने से बचेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा सर्वे कर चिन्हित रूट का रिपोर्ट बनाया जाएगा। इसके बाद सभी रूटों का परमिट जारी किया जाएगा। साथ ही दावे-आपत्तियों की सुनवाई कर उनका निराकरण भी किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह कवायद लंबे समय से चल रही थी।
रायपुर से मध्यप्रदेश के भोपाल के साथ इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, मंडला सहित अन्य प्रमुख जिलों के लिए बस चलेंगी। इनको दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कांकेर धमतरी सहित अन्य प्रमुख शहरों से मध्यप्रदेश के लिए संचालन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से बनारस, मथुरा, अयोध्या, कानपुर और रायपुर से महराष्ट्र, पुणे के लिए परिवहन अधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। इससे तीनों ही राज्यों के यात्रियों के साथ ही राज्य सरकार को राजस्व मिलेगा।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
53 नए मार्गों पर चलेंगी बसें
MP के इस नए रूट पर चलेंगी बसें
UP और महाराष्ट्र से भी जल्द होगी करार
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari