छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग खत्म, 70.87 फीसदी रहा मतदान

Vikram Jain | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग खत्म, 70.87 फीसदी रहा मतदान
छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग खत्म, 70.87 फीसदी रहा मतदान

छत्तीसगढ़ चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। 20 सीटों पर 70.87 फीसदी कुल मतदान हुआ है।

शिवम दुबे, RAIPUR.छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। 20 सीटों पर 70.87 फीसदी कुल मतदान हुआ है। मंगलवार को हुए मतदान में बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की 8 सीटें शामिल हैं। बस्तर संभाग की 10 सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था, इसके अलावा 10 सीटों पर मतदान का समय सुबह 8 से 5 बजे तक था।

इन सीटों पर हुआ मतदान

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ हैं।

3 दिसंबर को आएगा परिणाम

लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया है। वोटिंग के साथ 20 सीटों से 223 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद हो गया। अब इनके भाग्य का फैसला 3 दिसंबर को होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

कहां कितना प्रतिशत मतदान

निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 20 विधानसभा सीटों के मतदान का औसत प्रतिशत 70.87 रहा है। आंकड़े निम्नलिखित हैं।

1.पंडरिया-71.6%

2.कबीरधाम ( कवर्धा )- 72.89%

3. खैरागढ़- छुईखदान- गंडई - 76.36%

4. डोंगरगढ़-77.40%

5.राजनांदगांव-74%

6. डोंगरगांव-76.80%

7.खुज्जी-72.01%

8. मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी-76%

9. अंतागढ़- 70.72%

10. भानुप्रतापपुर-79.10%

11. उत्तर बस्तर कांकेर - 76.13%

12. केशकाल-74.49%

13. कोंडागांव - 76.29%

14. नारायणपुर-63.88%

15. बस्तर-71.39%

16. जगदलपुर-75%

17. चित्रकूट-70.36%

18. दंतेवाड़ा-62.55%

19. बीजापुर-40.98%

20. कोंटा-50.12%

223 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों में कुल 223 प्रत्याशी हैं। जिनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं, इसमें राजनांदगांव विधानसभा में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16, पंडरिया में 14, अंतागढ़ में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस दौरान 40 लाख 78 हजार 681 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 5304 मतदान केंद्र बनाए गए इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

साल 2018 में 2 चरणों में हुआ था चुनाव

छत्तीसगढ़ राज्य में पिछला विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया गया था। इस चुनाव के लिए कुल 1 हजार 269 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। राज्य में प्रति निर्वाचन क्षेत्र में औसतन 14 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 1,42,11,333 थी। इनमें से 71,36,626 पुरुष, 70,74,636 महिलाएं और 191 थर्ड जेंडर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पुरुषों के लिए मतदान 76.58%, महिलाओं के लिए 76.33% और कुल मतदान 76.45% रहा। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर 2018 और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर 2018 को हुआ था। छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आए थे। इसके बाद 68 सीटों के साथ कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। भूपेश बघेल सीएम बनाए गए थे।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections 2023
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  • first phase of voting in Chhattisgarh
  • 70.87 percent voting on 20 seats
  • voting on 12 seats of Bastar
  • छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान
  • 20 सीटों पर 70.87 फीसदी मतदान
  • बस्तर की 12 सीटों पर मतदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई