राजधानी के मेन मार्केट में करोड़ों की प्रॉपर्टी पर Waqf Board का दावा
Kanak Durga Jha | Apr 14, 2025, 15:15 IST
waqf board claims crores property main market raipur the sootr
राजधानी रायपुर के मेन मार्केट में करोड़ों की कई संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोंका है। मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा बताया है।
राजधानी रायपुर के मेन मार्केट में करोड़ों की कई संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोंका है। मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जा बताया है। बोर्ड का दावा है कि दुकानदार पहले किराएदार थे, जो बाद में मालिक बन गए। वक्फ बोर्ड ने सभी की रजिस्ट्री शून्य कर फिर से दुकानों को वक्फ बोर्ड के नाम चढ़ाने के लिए कलेक्टर, और एसएसपी को पत्र भेजा गया है। साथ ही दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए....Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग
बताया गया कि रायपुर शहर के मध्य मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दुकानें वक्फ की संपत्ति रही हैं। इनमें मालवीय रोड स्थित एवन बेकरी, लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स, और सटी कई दुकानें हैं। इसी तरह हलवाई लाइन की कई दुकानें भी वक्फ की संपत्ति रही हैं। बाद में ये सभी दुकानें बिक गई। अब वक्फ की संपत्तियों को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है, और केन्द्र सरकार ने कानून भी बनाया है। इन सबके चलते राज्य वक्फ बोर्ड हरकत में आई है, और सभी 40 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर आज रहेंगे बंद, जानिए वजह
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि मालवीय रोड, और हलवाई लाइन की 40 दूकानें वक्फ की संपत्ति है। दुकानदार, जो किराएदार थे वो मालिक बन गए हैं। वक्फ बोर्ड के पास इसका किरायानामा भी है। उन्होंने कहा कि फर्जी रजिस्ट्री हुई है। डॉ. राज ने यह भी बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में अभी भी वक्फ के नाम है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि कलेक्टर, और एसपी को वक्फ बोर्ड ने पत्र लिखा है, और सारे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने रजिस्ट्री शून्य कर दुकानों को फिर से वक्फ बोर्ड के नाम करने का आग्रह किया है।
ये खबर भी पढ़िए....Weather Update : अगले 72 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार... अलर्ट जारी
ये खबर भी पढ़िए....सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी
Wakf Board | Wakf Amendment Bill | wakf board amendment bill | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | वक्फ बोर्ड कानून | वक्फ बोर्ड दावा | वक्फ बोर्ड संपत्ति
ये खबर भी पढ़िए....Durg Rape and Murder Case : गुनहगार कोई और...! नार्को टेस्ट की मांग
वक्फ का दावा... 40 दुकानें वक्फ की संपत्ति
ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर आज रहेंगे बंद, जानिए वजह
किराएदार बने मालिक
ये खबर भी पढ़िए....Weather Update : अगले 72 घंटे तक झमाझम बारिश के आसार... अलर्ट जारी
FAQ
- रायपुर के किन क्षेत्रों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है?
रायपुर के मेन मार्केट क्षेत्र में स्थित मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है कि ये वक्फ की संपत्तियाँ हैं और उन पर अवैध कब्जा किया गया है। - वक्फ बोर्ड का दुकानदारों के खिलाफ क्या आरोप है?
वक्फ बोर्ड का आरोप है कि ये दुकानदार पहले किराएदार थे, लेकिन बाद में फर्जी रजिस्ट्री के जरिए खुद को मालिक घोषित करवा लिया। बोर्ड के पास इन दुकानों का पुराना किरायानामा भी मौजूद है। - वक्फ बोर्ड ने इस विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाए हैं?
वक्फ बोर्ड ने रायपुर के कलेक्टर और एसएसपी को पत्र लिखकर सभी 40 दुकानों की रजिस्ट्री शून्य करने और उन्हें वक्फ बोर्ड के नाम करने की मांग की है। इसके साथ ही दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए....सरकारी कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मियों को भी मिलेगी छुट्टी
Wakf Board | Wakf Amendment Bill | wakf board amendment bill | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | वक्फ बोर्ड कानून | वक्फ बोर्ड दावा | वक्फ बोर्ड संपत्ति
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel