Cold Wave : जानें क्या होती है शीत लहर , जिसका CG में अलर्ट जारी किया

Marut raj | Nov 22, 2024, 09:07 IST
Symbolic Internet Image.
cold wave news : समुद्रीय हवाओं के साथ आने वाली नमी फिलहाल रुकी हुई है। इस वजह से शीतलहरों के हालात बन रहे हैं। इसी के चलते कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है।

cold wave news : छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि, राजधानी रायपुर में फिलहाल कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ रही है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव यानी शीत लहर जैसी हालत है।



मौसम विभाग ने भी इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिन के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है। आइए, आपको बताते हैं कि शीत लहर क्या होती है और मौसम विभाग कैसे तय करता है कि शीत लहर चलने लगी है।



CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार



अग्रवाल समाज हर जाति के होनहार स्टूडेंट्स को देगा बिना ब्याज के पैसा



मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर सहित दुर्ग संभाग के सभी जिलों में अगले चार दिन शीतलहर की चेतावनी है। अमूमन दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतलहर जैसे हालात बनते हैं, लेकिन इस बार सर्द हवाओं के जल्दी आने के कारण नवंबर में ही पारा तेजी से गिरने लगा है।



छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं



रायपुर से सीधे दिल्ली के लिए बनेगी सड़क, जानिए रुट की डिटेल्स



शीतलहरों का असर जारी रहेगा

मौसम के अनुसार समुद्रीय हवाओं के साथ आने वाली नमी फिलहाल रुकी हुई है। इस वजह से शीतलहरों के हालात बन रहे हैं। इसी के चलते कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद से मौसम विभाग इनकार कर रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि सर्द हवाओं के आने का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा।



FAQ

  1. शीत लहर कब चलती है ?
    भारतीय मौसम विभाग यानी IMD अनुसार मैदानी इलाकों में शीत लहर तब आती है, जब अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस होने पर शीत लहर मानी जाती है।
  2. भीषण शीत लहर या सीवियर कोल्ड वेव कब मानी जाती है ?
    भारतीय मौसम विभाग यानी IMD अनुसार मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है या न्यूनतम पारा 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तब भीषण शीत लहर या सीवियर कोल्ड वेव चलना माना जाता है।


Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • CG weather
  • छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम आज
  • छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम बदला
  • cold wave in MP and Cg
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • cg news in hindi
  • cg Weather News
  • Cold Wave
  • छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today