एक्टिव हुआ 'फेंगल'.... अगले 72 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी
Chhattisgarh Weather Update : साइक्लोन फेंगल का असर छत्तीसगढ़ समेत देशभर में देखने को मिल रहा है। हालांकि चक्रवात का असर कम हो गया है लेकिन, छत्तीसगढ़ में इसका प्रभाव पड़ने वाला है। दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन फेंगल के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 3 दिनों तक अच्छी बारिश होगी।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बस्तर इलाके में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होगी। वहीं बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में भी हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। बता दें कि पिछले दो दिनों से रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं, वहीं बारिश भी हो रही है।
SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...
अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस सप्ताह रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम साफ होने के बाद स्थिति सामान्य होने में दो से तीन दिन लगेंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से रात के तापमान में कमी आएगी और ठंड बढ़ेगी। इस साल भी तापमान ठंड बहुत अधिक या बहुत कम पड़ने की संभावना नहीं है।
पहले पखवाड़े तक रायपुर में सामान्य ठंड रहती है। उत्तर भारत में बर्फबारी शुरू होने का यहां असर पड़ता है और उसी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। उसी दौरान न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने लगता है।
एक हफ्ते में दूसरी बार विष्णुदेव साय कैबिनेट की मीटिंग आज
FAQ
- साइक्लोन फेंगल का छत्तीसगढ़ में क्या प्रभाव पड़ेगा?
साइक्लोन फेंगल के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होगी। बस्तर में भारी बारिश की संभावना है, जबकि रायपुर, बिलासपुर, और दुर्ग में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। - ठंड का असर कब से बढ़ेगा?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में तेजी आएगी। उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी। - इस सप्ताह मौसम का हाल कैसा रहेगा?
इस सप्ताह रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और बारिश के कारण मौसम में नमी बनी रहेगी। मौसम साफ होने के बाद स्थिति सामान्य होने में 2-3 दिन लग सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में भी 'फेंगल' की दस्तक ! IMD ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी