CG Weather Update : अक्टूबर में रायपुर में 42 डिग्री फील हो रही गर्मी , पारा 36 पार

Marut raj | Oct 04, 2024, 15:16 IST
Share
Weather Update Raipur feeling 42 degrees hot October the sootr
Weather Update Raipur feeling 42 degrees hot October the sootr

CG Weather Update : मानसूनी सीजन खत्म होने और बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का तापमान छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई की बेला के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालत यह है कि राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, यदि गूगल वेदर अपडेट पर जाएं तो पता चलता है कि 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी फील की जा रही है। राज्य के अन्य हिस्सों बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

गुरुवार रहा सबसे ज्यादा गर्म

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था।

छत्तीसगढ़ से मानसून पूरी तरह से 20 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा। राज्य में मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदल जाएगी। राज्य में उत्तर पूर्वी हवा के प्रवेश के साथ ही अक्टूबर महीने के अंत तक तापमान में गिरावट आएगा। इससे रात में ठंड बढ़ेगी।

राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धूप-छांव वाला मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश

लौटते मानसून की वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहेगा। मानसूनी सीजन खत्म होने और बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का तापमान छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है।

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट
  • Chhattisgarh Monsoon Update
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • CG Today Weather Update
  • chhattisgarh monsoon update 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच