BJP कोषाध्यक्ष का नाम आया तो खुली Som Distillery के मालिक Arora की पोल
Jitendra Shrivastava | Apr 02, 2024, 19:09 IST
सोम डिस्टलरी के मालिक अरोरा की खुली पोल।
छत्तीसगढ़ बीजेपी के कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने बीजेपी आईटी सेल से इस बारे में नाराजगी जाहिर की तो आईटी सेल हरकत में आई। आईटी सेल ने जब इसकी पड़ताल की तो ये फेक आईडी निकली। आईटी सेल ने इस बारे में नंदन जैन को पूरी जानकारी दी...
RAIPUR. एक फर्जी एक्स एकाउंट ने बीजेपी की राजनीति का पारा गर्म कर दिया। यह फर्जी एकाउंट चला रहा था शराब का एक बड़ा करोबारी। जब इस फर्जी एकाउंट में बीजेपी के एक बड़े नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तो मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की जब परत दर परत जांच की तो पुलिस हैरान रह गई। यह फर्जी एकाउंट महीनों से संचालित किया जा रहा था। अब इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी संगठन, प्रदेश सरकार और पुलिस सभी हरकत में आ गए हैं। मामला इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि इस समय चुनाव चल रहे हैं। क्या है ये पूरी कहानी और कौन है वो शराब करोबारी, आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।
एक्स की दो आईडी देखिए। असली आई डी है- BJP Chhattisgarh और फर्जी आईडी है-Chattisgarh BJP। महीनों से ये दोनों आईडी एक साथ संचालित हो रहीं थीं। असली आईडी से बीजेपी अपने पोस्ट कर रही थी और फर्जी आईडी से कोई दूसरा शख्स इसको चला रहा था। फर्जी आईडी पर हाल ही में एक पोस्ट डाली गई जिसमें बीजेपी के प्रदेश के कोषाध्यक्ष नंदन जैन के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। पोस्ट में उनके बारे में लिखा गया था कि वे अपने आपको सीएम समझ रहे हैं आगे खुद को पीएम समझने लगेंगे। जब नंदन जैन ने बीजेपी आईटी सेल को इस बारे में बताकर अपनी नाराजगी जाहिर की तो आईटी सेल हरकत में आई। आईटी सेल ने जब इसकी पड़ताल की तो ये फेक आईडी निकली। आईटी सेल ने इस बारे में नंदन जैन को पूरी जानकारी दी कि ये काम फेक आईडी से किया गया है। आईटी सेल के प्रमुख सुनील पिल्लई ने पुलिस की साइबर सेल को लिखित में शिकायत दी। यह शिकायत 27 मार्च 2024 को की गई।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल काम पर लग गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जिस email id से यह एक्स अकाउंट जनरेट किया गया था। उस अकाउंट होल्डर को साइबर सेल ने मेल किया। पुलिस के email का कोई जवाब नहीं आया। पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लगा। पुलिस जब इसकी गहराई में गई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस तो अपनी जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो फर्जी आईटी संचालित करने वाला शराब करोबारी जगदीश अरोरा ( Jagdish Arora) है। सोम डिस्टलरी (Som Distillery) का मालिक जगदीश अरोरा ही महीनों से बीजेपी आईटी सेल की फेक आईडी संचालित कर रहा था। इस शराब कारोबारी का नाम आते ही बीजेपी संगठन के साथ सरकार भी सक्रिय हो गई। गृहमंत्री ने साफ कहा कि बीजेपी की छबि खराब करने कोशिश की गई है। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
ऐन चुनाव के मौके पर इस तरह की फर्जी आईडी सामने आने से पार्टी अतिरिक्त सतर्क हो गई है। पार्टी की आईटी सेल अब अपनी तरफ से इस जांच पड़ताल में जुट गई है कि कहीं और भी तो इस तरह का काम नहीं हो रहा। सरकार ने राज्य सायबर सेल को निर्देश दिया है कि आईटी एक्ट के तहत इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सायबर सेल के डीएसपी निशिथ अग्रवाल इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
आईटी सेल की पड़ताल में आईडी फेक निकली

जगदीश अरोरा ही कर रहा था फेक आईडी संचालित
शिकायत मिलते ही साइबर सेल काम पर लग गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जिस email id से यह एक्स अकाउंट जनरेट किया गया था। उस अकाउंट होल्डर को साइबर सेल ने मेल किया। पुलिस के email का कोई जवाब नहीं आया। पुलिस को पूरा मामला संदिग्ध लगा। पुलिस जब इसकी गहराई में गई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस तो अपनी जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो फर्जी आईटी संचालित करने वाला शराब करोबारी जगदीश अरोरा ( Jagdish Arora) है। सोम डिस्टलरी (Som Distillery) का मालिक जगदीश अरोरा ही महीनों से बीजेपी आईटी सेल की फेक आईडी संचालित कर रहा था। इस शराब कारोबारी का नाम आते ही बीजेपी संगठन के साथ सरकार भी सक्रिय हो गई। गृहमंत्री ने साफ कहा कि बीजेपी की छबि खराब करने कोशिश की गई है। कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
डीएसपी निशिथ अग्रवाल कर रहे हैं मामले की जांच
ऐन चुनाव के मौके पर इस तरह की फर्जी आईडी सामने आने से पार्टी अतिरिक्त सतर्क हो गई है। पार्टी की आईटी सेल अब अपनी तरफ से इस जांच पड़ताल में जुट गई है कि कहीं और भी तो इस तरह का काम नहीं हो रहा। सरकार ने राज्य सायबर सेल को निर्देश दिया है कि आईटी एक्ट के तहत इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सायबर सेल के डीएसपी निशिथ अग्रवाल इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar