एलोवेरा की खेती के नाम पर 200 किसानों को महिला ने लगाया 8 करोड़ का चूना, MP से गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Sept 23, 2024, 11:23 IST
Share
Woman looted 8 crore rupees from 200 villagers
Woman looted 8 crore rupees from 200 villagers

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने 200 ग्रामीणों से खेती के नाम पर 8 करोड़ रुपए वसूल लिए।

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने 200 ग्रामीणों से खेती के नाम पर 8 करोड़ रुपए वसूल लिए। बताया जा रहा है कि मास्टर माइंड महिला करोड़ों रुपए वसूलने के बाद राज्य छोड़कर भाग गई थी। महिला पांच साल से फरार थी। पुलिस लगातार महिला को दूसरे राज्यों में तलाश रही थी। इस दौरान पुलिस ने महिला को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर दिया।

एलोवेरा की खेती का दिया झांसा

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला लीला वर्मा ने सारंगढ़ में लोगों को एलोवेरा की खेती में तगड़े मुनाफे का झांसा देकर पैसे इन्वेस्ट करने को कहती थी। इसके बदले उसने हर महीने 5 प्रतिशत ब्याज देने की बात भी कहती थी। लोग बहकावे में आ गए। किसी ने जीवनभर की जमा पूंजी तो किसी ने जमीन बेचकर पैसे लगा दिए।

2019 में 30 जून को सारंगढ़ थाने में एक शिकायत आई। टुंडरी की किरण साहू ने बताया कि लीला वर्मा के साथ अरुण वर्मा, उमेंद्र, अनिल कुंभज और उमा वर्मा ने एलोवेरा की खेती के नाम पर लोगों से पैसे ठगे हैं। जांच हुई तो पता चला कि 200 से ज्यादा ग्रामीणों से 8 करोड़ रुपए ठग लिए गए हैं।

मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुई महिला

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आनन-फानन में उमेंद्र, अनिल, उमा आर अरुण को गिरफ्तार किया। वहीं लीला फरार हो गई, जिसके बाद पुलिस पांच सालों से उसे तलाश रही थी। पुलिस ने कई राज्यों में जांच-पड़ताल की इस दौरान मुखबिर द्वारा यह जानकारी मिली कि महिला मध्य प्रदेश छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस की टीम महिला को गिरफ्तार करने भोपाल पहुंची।

महिला को गिरफ्तार करने के लिए प्रदेश से स्पेशल टीम भेजा गया था। भोपाल जिले में शाहपुरा थाना क्षेत्र की गुलमोहर कॉलोनी से मुख्य आरोपी लीला को गिरफ्तार किया गया। वहां से बिलाईगढ़ थाने लाकर पूछताछ की गई। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • crime news
  • Chhattisgarh News News
  • chhattisgarh news in hindi
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • Fraud case
  • cg crime news
  • Chhattisgarh Fraud Case
  • CG Fraud Case
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज