KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश साहू ने जीते 50 लाख, IIT बॉम्बे में रह चुके हैं टॉपर

Harrison Masih | Aug 20, 2026, 15:19 IST
Share
KBC में योगेश साहू ने जीते 50 लाख
KBC में योगेश साहू ने जीते 50 लाख

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के योगेश साहू ने KBC 18 में शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रूपए जीते हैं। IIT बॉम्बे के टॉपर योगेश IAS बनने के लिए डेढ़ लाख रूपए महीने की नौकरी भी छोड़ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के योगेश साहू (23) ने टीवी के चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 (KBC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रूपए जीते हैं। योगेश के सामने 1 करोड़ रूपए जीतने का मौका भी आया, लेकिन उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रूपए लेकर गेम क्विट कर दिया।

योगेश की कहानी इसलिए भी खास है, क्योंकि वह IIT बॉम्बे के टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में दाखिला हासिल किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 1.5 लाख रूपए महीने की नौकरी मिली थी, लेकिन IAS अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

गांव से IIT बॉम्बे तक का सफर

योगेश साहू बलौदाबाजार जिले के ग्राम टेहका के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई बलौदाबाजार के जेसीज कॉन्वेंट और मयूर शिशु मंदिर से हुई।

इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए बिलासपुर पहुंचे। यहां कोचिंग सेंटर संचालक रोहन चावला ने योगेश को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई मुफ्त में कराई।

योगेश की पढ़ाई में तत्कालीन कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी मदद की। IIT बॉम्बे में एडमिशन के दौरान मुख्यमंत्री और कलेक्टर की ओर से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली थी।

IIT बॉम्बे में रहे टॉपर

योगेश ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। उन्होंने IIT में पहले ही प्रयास में प्रवेश लिया और पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर भी रहे।

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में हर महीने करीब 1.5 लाख रूपए वेतन वाली नौकरी मिली। हालांकि, योगेश ने नौकरी करने के बजाय अपने बड़े लक्ष्य को प्राथमिकता दी और IAS बनने की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी।

Yogesh Sahu
Yogesh Sahu

IAS बनने का है सपना

योगेश के पिता गयाराम साहू महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के ड्राइवर हैं। पिता के मुताबिक, योगेश ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा भी पहले ही प्रयास में पास कर ली है।

फिलहाल वह UPSC की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। योगेश पढ़ाई पर इतना ध्यान देते हैं कि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते और सोशल मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं।

KBC में पहुंचकर जीते 50 लाख

योगेश साहू ‘कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे। शो के दौरान उन्होंने एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देते हुए 50 लाख रूपए के पड़ाव तक सफर तय किया।

Yogesh Sahu
Yogesh Sahu

50 लाख रूपए के सवाल ने उनकी परीक्षा जरूर ली।

सवाल में कुछ शहरों के नाम और उनके सामने साल दिए गए थे। टेबल में कोलकाता-1913, ?-1930, स्कोप्जे-1979, शांतिनिकेतन-1998 और विदिशा-2014 लिखा था। योगेश को खाली जगह पर सही शहर का नाम चुनना था।

इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे- त्रिशूर, मैसूर, अल्मोड़ा और तिरुचिरापल्ली।

आखिरी लाइफलाइन से मिला बड़ा हिंट

50 लाख रूपए के इस सवाल पर योगेश ने अपनी आखिरी लाइफलाइन संकेत सूचक का इस्तेमाल किया।

उन्हें संकेत मिला कि सही जवाब तमिलनाडु में स्थित एक शहर है। इसके बाद योगेश ने सवाल के पीछे का कनेक्शन समझ लिया।

उन्होंने पहचाना कि दिए गए साल नोबेल पुरस्कार से जुड़े हैं और संबंधित शहर नोबेल पुरस्कार विजेताओं के जन्मस्थान हैं।

तिरुचिरापल्ली चुना और जीते 50 लाख

हिंट मिलने के बाद योगेश ने तिरुचिरापल्ली को अपना जवाब चुना। यह जवाब सही निकला। तिरुचिरापल्ली महान वैज्ञानिक सीवी रमन का जन्मस्थान है।

सही जवाब देते ही योगेश ने 50 लाख रूपए जीत लिए।

इसके बाद उनके सामने 1 करोड़ रूपए का सवाल आया। हालांकि, इस सवाल पर उन्होंने जोखिम नहीं लिया और 50 लाख रूपए लेकर गेम क्विट करने का फैसला किया।

अमिताभ बच्चन से भी की मुलाकात

KBC के सेट पर योगेश ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और योगेश ने अमिताभ बच्चन के साथ सेल्फी भी ली।

शो में योगेश के ज्ञान और आत्मविश्वास की भी खूब चर्चा हुई।

भाटापारा स्टेशन पर हुआ जोरदार स्वागत

मुंबई से KBC की शूटिंग पूरी करके लौटने के बाद योगेश का भाटापारा रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया।

योगेश की KBC में जीत से उनके परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एक साधारण परिवार से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने, लाखों की नौकरी छोड़कर IAS की तैयारी करने और फिर KBC में 50 लाख रूपए जीतने की उनकी कहानी लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दुर्ग के रोम शंकर यादव को अमिताभ बच्चन ने दिया फोर्स फॉर गुड हीरोज सम्मान,लगा चुके हैं 8.5 लाख पेड़

बाढ़ राहत घोटाला: KBC फेम अमिता सिंह ने जेल में भी दिखाए तेवर, बोलीं – “मैं एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हूं”

पहले हफ्ते में ही KBC 17 को मिला पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल की ओर टिकीं नजरें!

कल KBC 17 होगा खास, हॉटसीट पर दिखेंगी ऑपरेशन सिंदूर की महिला ऑफिसर्स, प्रोमो हुआ वायरल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • अमिताभ बच्चन
  • कौन बनेगा करोड़पति
  • KBC
  • बलौदाबाजार
  • योगेश साहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती