युवक के पेट में महिलाओं जैसा गर्भाशय, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, दुनिया में बहुत कम मिलते हें ऐसे मामले

The Sootr CG | Oct 01, 2023, 24:00 IST
Share
युवक के पेट में महिलाओं जैसा गर्भाशय, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, दुनिया में बहुत कम मिलते हें ऐसे मामले
युवक के पेट में महिलाओं जैसा गर्भाशय, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, दुनिया में बहुत कम मिलते हें ऐसे मामले

अविवाहित युवक के पेट में महिलाओं की तरह का गर्भाशय मिला था। जिसके बाद धमतरी के एक अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए उसे निकाल दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह दुर्लभतम श्रेणी का मामला है।

DHAMTARI. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जो कि मेडिकल के क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला बताया जा रहा है। दरअसल, एक अविवाहित युवक के पेट में महिलाओं की तरह का गर्भाशय मिला था। जिसके बाद धमतरी के एक अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए उसे निकाल दिया गया है। डॉक्टरों की माने तो यह दुर्लभतम श्रेणी का मामला है, छत्तीसगढ़ में संभवत: इसे पहला केस कहा जा सकता है। ऐसे पूरे विश्व में लगभग 300 केस ही अब तक सामने आए हैं।

जानें ऑपरेशन के बाद क्या निकला

मिली जानकारी के अनुसार युवक कांकेर क्षेत्र का रहने वाला है, युवक को पेट दर्द की लंबे समय से शिकायत की, कई जगहों पर जांच कराने के बाद वह बीते 25 सितंबर को धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम पहुंचा, तब एक्सरे, सोनोग्राफी समेत अन्य तरीकों से उसकी शारीरिक जांच की गई, तब पता चला कि युवक का हर्निया फंसा हुआ है और दोनों तरफ के अंडकोष की गोली उसकी जगह पर नहीं थी, जब युवक का ऑपरेशन किया गया तो उन्हें एक दुर्लभ अंग नजर आया, निरीक्षण और जांच से पता चला कि यह अंग गर्भाशय और नसबंदी की नली है।

डॉक्टरों ने यह बताया

मामले की जांच के बाद डॉक्टरों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी और ऑपरेशन के लिए सहमति मांगी, तब जाकर गर्भाशय और नली को सर्जरी कर निकाला गया। इसके साथ ही दांयी अंडकोष की गोली को पेट से निकालकर नीचे थैली में रखा गया है। डॉक्टरों ने बताया कि इसे औरचिडोपेक्सी कहते हैं, वहीं दाहिनी ओर के हर्निया का भी ऑपरेशन किया गया है।

जीन म्यूटेशन की वजह से होती है ऐसी समस्या

इस संबंध में डॉ. रोशन उपाध्याय ने बताया कि इस बीमारी को परसिस्टेंट मलेरिया डक्ट सिन्ड्रोम कहा जाता है, यह जीन में म्यूटेशन परिवर्तन से होता है। इसमें पुरुष का जननांग बाह्य रूप से सामान्य होता है, लेकिन, पेट के अंदर महिला के गर्भाशय, नली और अंडाणु पाए जाते हैं। अब तक विश्व में इस तरह के 300 केस की पुष्टि हुई है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Uterus found in youth's stomach
  • operation removed the youth's uterus
  • operation on youth's uterus in Dhamtari hospital
  • Dhamtari News
  • युवक के पेट में गर्भाशय मिला
  • ऑपरेशन से युवक के गर्भाशय को निकाला
  • धमतरी के अस्पताल में युवक के गर्भाशय का ऑपरेशन
  • धमतरी समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई