युवा कांग्रेस अध्यक्ष को घसीटकर ले गई पुलिस... सड़क में हुआ जमकर हंगामा

Kanak Durga Jha | Aug 25, 2024, 17:56 IST
Share
youth congress president dragged away by police
youth congress president dragged away by police

रायपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बवाल हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोकने लगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस के नेता जेल भरो आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर आए । रायपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बवाल हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोकने लगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा इस धक्का मुक्की बीच जमीन पर गिर पड़े। पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई, इसी तरह नारायणपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे शहरों में भी युवा कांग्रेस नेताओं ने जेल भरो आंदोलन में खूब हंगामा किया और अपनी सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी।

कांग्रेस नेता लगा रहे जय सतनाम के नारे

रायपुर में सबसे पहले युवा कांग्रेस के नेता गांधी मैदान में जमा हुए यहां एक छोटी सी सभा के बाद रैली की शक्ल में यह सभी सेंट्रल जेल में गिरफ्तारी देने जाने लगे। पुलिस ने मोती बाग के पास सभी को रोक लिया । कांग्रेस नेता जय सतनाम के नारे लगा रहे थे, देवेंद्र यादव और अन्य कांग्रेसी नेताओं पर हुई कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। रिहाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा और उनके अन्य साथियों को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार भी। किया करीब एक से डेढ़ घंटे तक चले बवाल के बाद यह हंगामा शांत हुआ।

मैं सरकार को चेताना चाहता हूं - कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि हम जेल भरो आंदोलन निकले मगर पुलिस हमेशा की तरह दमनकारी नीतियों के तहत हमें रोकने आई। हमें घसीटते मारते हुए लाई, मैं सरकार को चेताना चाहता हूं, हमारा आंदोलन और उम्र होगा। भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहे मुख्यमंत्री हों चाहे गृहमंत्री विजय शर्मा, हमारी बात सुनिए हम उन्हें चैन से रहने नहीं देंगे, जब तक हमारे साथियों की जो गिरफ्तार हुए हैं उनकी रिहाई नहीं होती।

दरअसल बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव सहित कांग्रेस के नेताओं और सतनामी समाज के लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसका कांग्रेस विरोध कर रही है। रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश-दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • CG Congress
  • Akash sharma cg youth congress president
  • आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष
  • जेल भरो आंदोलन
  • Youth Congress President
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष
  • Jail Bharo Andolan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज