रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में

Umeshwari Baghel | Oct 13, 2026, 17:21 IST
Share
रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा<br>
रायपुर में मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा

Raipur CM House News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के बाहर मंगलवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। एक शख्स ने मुख्यमंत्री आवास के गेट के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भी उलझ गया।

कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे शख्स को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस घटना की वजह पता लगाने में जुटी है।

मुख्यमंत्री आवास के पास अचानक शुरू की तोड़फोड़

घटना मंगलवार 13 अक्टूबर की सुबह रायपुर के सिविल लाइन इलाके में हुई। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सरकारी आवास है। जानकारी के मुताबिक, एक शख्स अचानक मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट के पास पहुंचा और हंगामा करने लगा।

इस दौरान उसने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों को निशाना बनाया। उसने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। अचानक हुई तोड़फोड़ से आसपास मौजूद लोग घबरा गए। मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों को मंजूरी: दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान | 577 New Mobile Towers Approved in Chhattisgarh: Remote Areas to Get Strong Digital Identity
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
29 Sept 2026 ,
By The Sootr
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, जनजातीय, सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। प्रदेश में 577 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिली है। इससे उन इलाकों में नेटवर्क का विस्तार होगा, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अब तक संचार सुविधाएं सीमित रही हैं। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को मजबूत डिजिटल पहचान मिलेगी।

सुरक्षाकर्मियों से भी हुई झूमाझटकी

बताया जा रहा है कि जब सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक खींचतान होती रही।हंगामे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों और सुबह टहलने निकले लोगों ने भी इस घटना को देखा। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो भी बनाया।

गोली जैसी आवाज सुनने का दावा

घटना के दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने की बात भी कही है। हालांकि, इस दावे की किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि लोगों को सुनाई दी आवाज किस वजह से आई थी। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शख्स को हिरासत में लिया

हंगामे की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने शख्स को काबू में किया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हुई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शख्स ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर ऐसा क्यों किया। उसने गाड़ियों में तोड़फोड़ किस वजह से की और क्या इसके पीछे कोई विवाद था।

आरोपी की पहचान और हंगामे की वजह स्पष्ट नहीं

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री आवास के बाहर हंगामा करने वाला शख्स कौन है और वह वहां किस मकसद से पहुंचा था, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, उसका नाम और घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। मुख्यमंत्री का सरकारी आवास सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील जगह है।

ऐसे में आवास के पास गाड़ियों में तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मियों से झूमाझटकीकी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान से ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

FAQ

  1. क्या रायपुर के मुख्यमंत्री आवास के पास हंगामा करने वाले शख्स की पहचान हुई है?
    फिलहाल हंगामा करने वाले शख्स की पहचान स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने में जुटी हुई है।
  2. मुख्यमंत्री आवास के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना की वजह क्या है?
    तोड़फोड़ की घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
  3. क्या इस घटना में गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी थी?
    कुच्छ प्रत्यक्षदर्शियों ने गोली जैसी आवाज सुनने का दावा किया है, लेकिन इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है।
Tags:
  • रायपुर सीएम हाउस
  • मुख्यमंत्री आवास हंगामा
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • रायपुर
  • मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा
  • रायपुर पुलिस कार्रवाई
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश

By Arohi Raj

MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल
MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन

By Anshika Singh Chauhan

MP Govt Jobs 2026: एमपी में दिव्यांगों के लिए 20 हजार पदों पर भर्ती, इंटरव्यू के नंबर नहीं, जानें कैसे होगा चयन
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान

By Ashish Bhardwaj

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेजस में भरी करियर की आखिरी उड़ान, आसमान में गरजे भारतीय और विदेशी लड़ाकू विमान
Google पर होटल का नंबर खोजकर किया कॉल, बुकिंग और रिफंड के नाम पर रायपुर की युवती से 90 हजार की ठगी

By Umeshwari Baghel

Google पर होटल का नंबर खोजकर किया कॉल, बुकिंग और रिफंड के नाम पर रायपुर की युवती से 90 हजार की ठगी
जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन

By Harrison Masih

जमीन सीमांकन के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांव छोड़कर जा रहे ग्रामीण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार; गांव छोड़कर जा रहे ग्रामीण