छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान

The Sootr | Sept 29, 2026, 22:33 IST
Share
IMPACT FEATURE
IMPACT FEATURE

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, जनजातीय, सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। प्रदेश में 577 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिली है। इससे उन इलाकों में नेटवर्क का विस्तार होगा, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अब तक संचार सुविधाएं सीमित रही हैं। जिससे दूरस्थ क्षेत्रों को मजबूत डिजिटल पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में डिजिटल और दूरसंचार कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने प्रदेश के दूरस्थ और कठिन क्षेत्रों में निर्बाध मोबाइल और इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल भारत निधि (DBN) योजना के तहत प्रस्तावित 2,305 नए मोबाइल टावरों को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित रहे और दुर्गम क्षेत्रों के लिए 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिली है।

CM Vishnudeo Sai
CM Vishnudeo Sai

577 टावरों से दुर्गम इलाकों में पहुंचेगा नेटवर्क

मुख्यमंत्री साय ने 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विशेष रूप से बस्तर सहित कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों को डिजिटल मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिन इलाकों में अब शांति और विकास का नया वातावरण बन रहा है, वहां मजबूत मोबाइल नेटवर्क विकास की गति को और तेज कर सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी से नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होगा। आपात स्थिति में संपर्क आसान होगा और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ लोगों को अपने गांव के करीब मिल सकेगा।

489 स्थानों के लिए BSNL को NOC जारी

राज्य सरकार स्वीकृत मोबाइल टावरों की स्थापना से जुड़ी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर रही है। कुल 577 स्थानों में से 489 स्थानों के लिए BSNL को भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी किए जा चुके हैं। बाकी 88 स्थानों के लिए भी जरूरी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है और जल्द ही स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय इलाकों में नेटवर्क विस्तार के लिए 2,305 नए मोबाइल टावरों की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। भौगोलिक रूप से कठिन क्षेत्रों में इन टावरों की स्थापना से ऐसे गांवों और बसाहटों तक मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क पहुंच सकेगा, जो अब तक पर्याप्त संचार सुविधाओं से दूर रहे हैं।

CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai

डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहे कदम

मुख्यमंत्री साय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प को छत्तीसगढ़ के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

आज मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट सिर्फ बातचीत का साधन नहीं है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सरकारी सेवाओं तक पहुंच के लिए भी जरूरी हो गया है।

पढ़ाई से इलाज तक, गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत होने का सीधा फायदा विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों और ग्रामीण परिवारों को मिलेगा।विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई की सामग्री और डिजिटल शिक्षा के ज्यादा अवसर मिलेंगे। टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए दूरदराज के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेने में आसानी होगी।

मजबूत इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण जैसी सेवाएं भी बेहतर तरीके से काम कर सकेंगी। ग्रामीण लोगों को प्रमाण-पत्र, आवेदन और दूसरी ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार दूर के शहरों या कस्बों में जाने की जरूरत कम होगी। डिजिटल कनेक्टिविटी से सरकारी सेवाएं लोगों के और करीब पहुंचेंगी।

DIGITAL CONNECTIVITY
DIGITAL CONNECTIVITY

बस्तर में शांति के साथ अब डिजिटल कनेक्टिविटी पर जोर

बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में विकास की नई संभावनाएं बन रही हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के साथ अब डिजिटल कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया जा रहा है।

वर्षों से भौगोलिक कठिनाइयों और दूसरी चुनौतियों के कारण संचार सुविधाओं से दूर रहे गांवों को मोबाइल और इंटरनेट से जोड़ना वहां के सामाजिक और आर्थिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मजबूत नेटवर्क से नागरिकों का संपर्क बेहतर होगा, प्रशासन तक पहुंच आसान होगी और डिजिटल सेवाओं का दायरा गांवों तक बढ़ेगा।

Ro-13847/4
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • नए मोबाइल टावरों की मंजूरी
  • डिजिटल पहचान
  • छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी
  • डिजिटल भारत निधि
  • DBN
  • दुर्गम इलाकों में पहुंचेगा नेटवर्क
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • डिजिटल कनेक्टिविटी
  • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द

By VINAY VERMA

बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में