कलेक्टर-कमिश्नर ने संघ ध्वज को किया प्रणामः कांग्रेस ने उठाए सवाल, विवेक तन्खा ने ट्विटर पर लिखा- ऐसे निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
कलेक्टर-कमिश्नर ने संघ ध्वज को किया प्रणामः कांग्रेस ने उठाए सवाल, विवेक तन्खा ने ट्विटर पर लिखा- ऐसे निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे

BHOPAL. मध्यप्रदेश के सतना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर और कमिश्नर की मौजूदगी पर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस ने कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की उपस्थिति पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ने दोनों अफसरों द्वारा संघ ध्वज को प्रणाम करते हुए फोटो पोस्ट कर उनकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। 



विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है




— Vivek Tankha (@VTankha) June 18, 2023



ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे



कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है। जिसमें सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के साथ संघ ध्वज को प्रणाम करते खड़े दिख रहे हैं। सांसद ने लिखा- सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है!! ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखे। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और एमपी कांग्रेस को भी टैग किया है।



8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है



तन्खा ने आगे लिखा, 'मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। क्या CS ऐसा करेंगे? उनको रिटायरमेंट के पश्चात दूसरा एक्सटेंशन दिया गया है। राज्य की 8 करोड़ जनता अधिकारियों से निष्पक्षता की अपेक्षा करती है। जो अधिकारी राजनीति करेंगे, उनके सितारे गर्दिश में जरूर जाएंगे।'



विवेक तन्खा के ट्वीट को रिट्वीट किया




— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 18, 2023



पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी विवेक तन्खा के ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने पूरी संवैधानिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। मुख्य सचिव महोदय, आप से तो हमें कोई उम्मीद नहीं है। फिर भी देखते हैं कि आप कितने निष्पक्ष हैं।'


MP News Congress raised questions विवेक तन्खा ने किया ट्विट एमपी न्यूज संघ ध्वज को किया प्रणाम कांग्रेस ने उठाए सवाल सतना कलेक्टर-कमिश्नर Vivek Tankha tweeted Satna collector-commissioner saluted the Union flag
Advertisment