भोपाल में स्व सहायता समूह की रसोइयों की मांग, 7 हजार मानदेय करे सरकार, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन 

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
भोपाल में स्व सहायता समूह की रसोइयों की मांग, 7 हजार मानदेय करे सरकार, मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन 

अजय छाबरिया, BHOPAL. प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्यप्रदेश द्वारा रविवार 2 जुलाई को भोपाल के दशहरा मैदान में सम्मलेन का आयोजन किया। जिसमें स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन सांझा चूल्हा, रसोइया संघ की प्रदेश भर से करीब 1500 से अधिक महिलाएं दशहरा मैदान में जुटी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाओं का भोपाल में प्रदर्शन सत्ता की नींद उड़ा सकता है। स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है की अभी सम्मलेन का आयोजन हुआ है अगर मांग पूरी नहीं होती है तो जल्द ही आंदोलन करेंगे। 



रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की मांग 



प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों और आगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खाना बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं की मांग है की अभी सरकार से 2 हजार रुपए प्रति माह मिलता है। आज के समय में इतनी मंहगाई है की इतने कम मानदेय में घर का खर्चा भी पूरा नहीं हो पाता है। 



निशुल्क बीमा योजना का लाभ मिले 



शाला रसोइया और समूह के अध्यक्ष-सचिव के जोखिम को देखते हुए 5 लाख का निशुल्क सुरक्षा बीमा किया जाए। जिससे कोई असमय होने वाली घटना के दौरान परिवार पर कोई बोझ न आए।



ये रही मांगें 




  • स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालक स्व सहायता समूह अध्यक्ष-सचिव पारिश्रमिक मिले।


  • प्राथमिक स्कूलों में भोजन पकाने की लगत दर में वृद्धि कर 10 रुपए प्रति छात्र हो। वहीं प्रति छात्र खाद्यान्न 100 ग्राम को बढ़ाकर 200 ग्राम किया जाए। 

  • स्व सहायता समूह को वर्तमान में 60 फीसदी बच्चों के आधार पर राशि और राशन दोनों दिए जा रहे है। स्कूल पोर्टल के अनुसार 100 फीसदी राशि और राशन दिया जाए।

  • स्कूलों में ठेकेदारों द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है उस पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए।

  • महिला बाल विकास में 20 से 25 फीसदी कमीशन देकर ही बिल फाइल आगे बढ़ती है ऐसे अवैध व्यापार पर लगाम लगनी चाहिए।

  • प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ को शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में भागीदार बनाया जाए।


  • otherwise they will agitate government should pay 7 thousand honorarium MP News Bhopal demand of cooks of self-help group नहीं तो करेंगे आंदोलन 7 हजार मानदेय करे सरकार एमपी न्यूज स्व सहायता समूह की रसोइयों की मांग भोपाल
    Advertisment