द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी, साहित्य-कला उत्सव का शुभारंभ करेंगी, 36 राज्यों के 800 कलाकार होंगे शामिल, ऑनलाइन देख सकेंगे इवेंट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी, साहित्य-कला उत्सव का शुभारंभ करेंगी, 36 राज्यों के 800 कलाकार होंगे शामिल, ऑनलाइन देख सकेंगे इवेंट

BHOPAL. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (3 अगस्त) भोपाल आएंगी। राष्‍ट्रपति एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव उत्कर्ष-उन्मेष' का शुभारंभ करेंगी। वे सुबह 11.40 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगी। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है। इस इवेंट को ऑनलाइन भी देख सकेंगे। राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान और मंगू भाई पटेल भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति के भोपाल दौरे से कई रूट डायवर्ट रहेंगे। 





देशभर के 800 कलाकार देंगे नृत्य प्रस्तुति





द्रौपदी लगभग 5 घंटे तक भोपाल में रहेंगी। सुबह 11.20 बजे राष्ट्रपति भोपाल के राजाभोज विमानतल पर पहुंचेंगी। 11.40 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगी। यहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई है। राष्ट्रपति दोपहर 1.30 बजे राजभवन जाएंगी। यहां वे शाम 4.15 बजे तक रहेंगी। फिर शाम 4.30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें, संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्कर्ष और उन्मेष 3 अगस्त से 5 अगस्त तक चलेगा। इसमें कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 800 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। आप इस कार्यक्रम को ऑनलाइन भी देख सकेंगे। फेस्टिवल का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक और यू-ट्यूब चैनल समेत संस्कृति के सोशल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।





पहले दिन होंगे ये इवेंट





उत्कर्ष-उन्मेष उत्सव  के पहले दिन लद्दाख के जबरो नृत्य, गोवा के समय नृत्य,मध्य प्रदेश के राई नृत्य,नागालैंड के सुमी वार नृत्य, महाराष्ट्र के लावणी नृत्य, सिक्किम के सिंधी छम, मेघालय के वांगला नृत्य, मध्य प्रदेश के बरेदी नृत्य,असम के बिहू नृत्य,आंध्र प्रदेश के टप्पा गुल्लू नृत्य, ओडिशा के सिंगारी नृत्य, झारखंड के पाइका नृत्य अपनी प्रस्तुति देंगे। 





यह खबर भी पढ़ें





मप्र सरकार पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में करने जा रही इजाफा, 5 फीसदी बढ़ाया जाएगा डीआर, जल्द आ सकता है आदेश









दूसरे दिन ये खास इवेंट





उत्सव के दूसरे दिन (4 अगस्त) को हिमाचल प्रदेश के सिरमौरी नाटी,कर्नाटक के पूजा कुनिथा, छत्तीसगढ़ के पंथी नृत्य, राजस्थान के कालबेलिया नृत्य, असम के तिवा नृत्य,अरुणाचल प्रदेश के आजी लामू नृत्य, हरियाणा के फाग नृत्य,गुजरात के मणीयारो रास नृत्य, उत्तर प्रदेश के मयूर रास,तमिलनाडु के करकट्टम, झारखंड के नागपुरी झूमर, मणिपुर के ढोल चोलम और थांग टा नृत्य, पश्चिम बंगाल के नटुवा नृत्य की प्रस्तुति होगी। 





यह खबर भी पढ़ें





हाईकोर्ट का फैसला, दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों को फिर करानी होगी मेडिकल बोर्ड से जांच









आखिरी दिन ये आयोजन





आखिरी दिन (5 अगस्त ) को मध्य प्रदेश के गुदुम बाजा नृत्य, ओडिशा के गोटीपुआ नृत्य, छत्तीसगढ़ के गौड़ मारिया नृत्य, कश्मीर के रौफ नृत्य, सिक्किम के सोराठी नृत्य,त्रिपुरा के होजागिरी नृत्य, तेलंगाना के ओग्गू डोलू , केरल के पुलिकली नृत्य, उत्तराखंड के छपेली नृत्य,पंजाब के भांगड़ा, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया छऊ, बिहार के झिझिया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।





ये ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट





राजगढ़-ब्यावरा, एयरपोर्ट और बैरागढ़ की तरफ आने वाली गाड़ियां नीलबड़ तिराहे से दाएं, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा,भदभदा चैराहा, भारत माता चैराहा, मुगालिया छाप, नाथू बरखेडा रोड और साक्षी ढाबा तिराहा से जा सकेंगी। जबकि सीहोर और इंदौर जाने वाली गाड़ियां साक्षी ढाबा तिराहा, भदभदा चैराहा, नीलबड़ , रातीबढ़, झागरिया और भारत माता चौराहा होकर जा सकेंगी। 





यह खबर भी पढ़ें





MP में रीवा, सतना समेत 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, भोपाल-इंदौर में रिमझिम, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट









यात्री बसों को भी किया डायवर्ट 





वहीं सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक यात्री बसों को डायवर्ट किया जाएगा। उज्जैन और इंदौर से आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड से लालघाटी की जा सकेंगी। वहीं राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की तरफ से आने-जाने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा से खजूरी बायपास तिराहा से बैरागढ़ मार्ग होते हुए हलालपुर बस स्टैंड तक ही जा सकेंगी।



MP News एमपी न्यूज President Draupadi Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू President Draupadi visit Draupadi Murmu at Bhopal today President inaugurate literature-art festival राष्ट्रपति द्रौपदी का दौरा द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आएंगी राष्ट्रपति करेंगी साहित्य-कला उत्सव का शुभारंभ