इंदौर में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की पत्नी से बोले- अगर मगर मत लगाइए, मप्र में सरकार तो कांग्रेस की ही आ रही है

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की पत्नी से बोले- अगर मगर मत लगाइए, मप्र में सरकार तो कांग्रेस की ही आ रही है

संजय गुप्ता, INDORE. पूर्व सीएम कमलनाथ के एक जवाब से महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में जमकर ठहाके लगे। रेडीसन होटल में हुए महिला कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने सवाल किया कि अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे तो कमलनाथ ने कहा अगर मत लगाइए, सरकार तो आएगी ही.. इतना सुनते ही कांग्रेसियों के साथ मौजूद महिलाएं भी ठहाके लगाने लगीं। कार्यक्रम में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार और शोभा ओझा ने महिलाओं के सवाल के जवाब दिए। कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं सरकार की बनाई योजना पर भरोसा नहीं करता। महिलाएं आगे आएं और अपने हित के लिए आवाज उठाएं। योजनाएं सिर्फ कागज में बनती हैं, जो स्क्रीन में देखने में बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन क्रियान्वयन की जरूरत है। इधर, कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तन्हाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है।



कमलनाथ बोले आज आदिवासी, गैर आदिवासी की लड़ाई कराई जा रही



कमलनाथ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब भी मौका मिले, हमारे छिंदवाड़ा के मॉडल को देखने आइएगा। वह देश में एक मॉडल है जहां स्किल डेवलपमेंट और ट्रेनिंग पर सबसे अच्छा काम होता है। कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने कमलनाथ से मणिपुर की घटना को लेकर सवाल किया। इस पर कमलनाथ ने कहा कि मणिपुर का सोर्स क्या है। हमारी संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है लेकिन वो खतरे में है। तमिलनाडु में भाषा का विवाद है। इन सभी चीजों की शुरुआत मणिपुर से हुई है। कमलनाथ ने कहा कि आज आदिवासी और नॉन आदिवासी की लड़ाई कराई जा रही है। जो घटना हुई है वो चिंता का विषय है।



ये भी पढ़ें...



नरोत्तम को कन्हैया का जवाब-दीपिका क्या पहनती इसपर ध्यान, खुद के राज्य में महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार, कमलनाथ बोले अभी जवान हूं



मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार सबसे ज्यादाः शोभा ओझा



शोभा ओझा ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अत्याचार सबसे ज्यादा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करना चाहिए। लेकिन कुछ पार्टी के लोग अब पॉक्सो एक्ट को भी बदलने के प्रयास में जुटे हुए हैं। कन्हैया कुमार ने एक नज्म से बात कि शुरुआत की और कहा कि, तन्हाइयों से परेशान होकर हमने दुश्मन को ही हमसफर मान लिया है। कन्हैया ने कहा- किस्तों में लड़ना पड़ेगी जेंडर की लड़ाई। 



महिलाओं के सम्मान के लिए जेंडर की लड़ाई चल रही है



कन्हैया कुमार ने कहा जिस पुरुष को महिलाएं पैदा करती हैं लड़ाई उसी पुरुष समाज से है। महिलाएं क्या पहनेंगी ये तय करने से पहले बच्चों को संस्कृति देना आवश्यक है।  महिलाओं के सम्मान के लिए जो जेंडर की लड़ाई चल रही है उसे किस्तों में लड़ना पड़ेगा। क्योंकि उधार की बैसाखी से रेस नहीं जीती जाती। 



कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रूद्राभिषेक भी किया



इससे पहले कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ के महारुद्राभिषेक में सभी नेता शामिल हुए। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को हनुमान प्रतिमा और गदा भेंट की। इसके बाद रेडिसन होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम में पहुंचे।  इसके बाद नेता होटल रेडिसन में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा के नेतृत्व में आयोजित "महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत" कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर नक्षत्र गार्डन, ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास विजयनगर में, यहां "आदिवासी युवा महापंचायत" कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।


Madhya Pradesh मप्र में सरकार कांग्रेस की ही आ रही है MP News Congress government is coming in MP Digvijay Singh former CM Kamal Nath दिग्विजय सिंह पूर्व सीएम कमलनाथ एमपी न्यूज मध्यप्रदेश