/sootr/media/post_banners/81d9fb9ddcb0b6905338cfd13cdd6abc4a7f7e9c0d4c7d686a6705f04998eeb2.jpeg)
GWALIOR. ग्वालियर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद है। अपराधियों को कानून को डर नहीं रहा गया है। शहर में बदमाशों ने एक डॉक्टर के बाद अब वकील को अपना निशाना बनाया। वारदात बुधवार देर रात को हजीरा थाना क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने बिरला नगर निवासी वकील सोमवीर यादव से मारपीट की फिर 6 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बदमाशों ने जाने-माने डॉक्टर का किडनैप कर लाखों की फिरौती वसूली थी।
बदमाशों ने मारपीट की लूट ले गए पैसे
सोमवीर यादव ने बताया कि कल रात वह अपना काम खत्म करके महाराजपुरा क्षेत्र में स्थित अपने घर वैभव एनक्लेव जा रहे थे। वह जेसी मिल रोड से निकल ही रहे थे कि तभी बिरलानगर पुल के पहले अंधेरे में खड़े 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की फिर मारपीट करने लगे। साथ ही उनकी जेब में रखे 6 हजार रुपए भी लूट लिए। बाद में कुछ लोगों ने अधिवक्ता सोमबीर यादव को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
इस घटना में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट और डकैती अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह लड़के कौन है और किस वजह से सोमबीर यादव को अपना निशाना बनाया यह पता नहीं चला पाया है। सोमबीर यादव ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी के विधि विभाग के पदाधिकारी भी हैं। सोमबीर पर हुए हमले को लेकर अधिवक्ताओं में गुस्सा है। हजीरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बदमाशों की खोज करने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिये हैं। जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।