इंदौर डेली कॉलेज ओल्ड डेलियंस एजीएम में बोर्ड मेंबर पारिख के आरोपों का मुद्दा सुलझा, प्रिंसिपल ने दस्तावेजों के साथ दिए सभी जवाब
Pratibha Rana | Dec 11, 2023, 24:00 IST
इंदौर डेली कॉलेज ओल्ड डेलियंस एजीएम में बोर्ड मेंबर पारिख के आरोपों का मुद्दा सुलझा, प्रिंसिपल ने दस्तावेजों के साथ दिए सभी जवाब
इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) की एजीएम रविवार को डेली कॉलेज में हुई।
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन (ओडीए) की एजीएम रविवार को डेली कॉलेज में हुई। डेली कॉलेड बोर्ड मेंबर संदीप पारिख द्वारा कॉलेज के खर्च में 17 करोड़ की बढ़ोतरी के उठाए गए मुद्दों के बाद इस एजीएम पर सभी की नजरें लगी हुई थी। मुद्दा उठा भी लेकिन जब प्रिंसीपल गुणमीत कौर बिंद्रा ने दस्तावेजों के साथ जवाब दिए और उपलब्धियां बताई तो सभी ने एकसुर में कहा कि आरोपों को छोड़कर डेली कॉलेज के विकास के लिए मिलकर काम करना है। मीटिंग करीब चार घंटे लंबी चली।
डेली कॉलेज में हुई एजीएम में सबसे पहले संदीप पारिख ने ही खर्चे को लेकर जो संदेश ओल्ड डेलियंस को भेजे थे उसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुझे मीटिंग के मिनिट्स नहीं मिलते हैं, कई मुद्दों की जानकारी नहीं दी जाती है। काफी देर तक खर्चों और अन्य बातों को लेकर उन्होंने इश्यू उठाए।
इसके बाद बोर्ड मेंबर धीरज लुल्ला ने कहा कि मुझसे किसी को नाराजगी हो सकती है, लेकिन डेली कॉलेज से करने की जरूरत नहीं है, हमारे पास सभी खर्च और अन्य फैसलों के दस्तावेज मौजूद है, हर काम के लिए पारदर्शिता रखी गई है। इसके बाद प्रिंसीपल बिंद्रा ने अपने साथ लाए डेली कॉलेज में हुए फैसलों, वित्तीय रिकार्ड को बैठक में रख दिया। उन्होनें कहा कि हमने हर फैसले बोर्ड में बहुमत पर लिए हैं, हर फैसले पर बोर्ड मेंबर के हस्ताक्षर है, यदि किसी ने असहमति जताई है तो वह भी लिखा हुआ है। सभी खर्चों को लेकर लगातार सहमति ली जाती है। एक रुपए भी ऐसा कोई खर्च नहीं है जिसकी सहमति नहीं हो और जो कागज पर मौजूद नहीं हो। जूनियर कॉलेज की जो बिल्डिंग नई बनाए जाने का प्रस्ताव है, इसमें भी कई जाने-माने आर्किटेक्ट से बात की गई है। साल में हम चार बार बैठक करते हैं और सभी खर्चों पर विस्तार से चर्चा होती है और एप्रूवल लिया जाता है।
बैठक में ओल्ड डेलियंस और अधिवक्ता अजय बागड़िया ने कहा कि हमे आरोपों से बाहर आकर मिलकर डेली कॉलेज के विकास के लिए काम करना चाहिए। प्रिंसीपल ने सभी बातों को सिलसिलेवार विस्तार से जवाब दिया है, इसके बाद यह मुद्दा अब खत्म होना चाहिए। बागडिया की बातों का अन्य सभी ने भी समर्थन किया। वहीं बैठक में बताया गया कि प्रिंसीपल पद पर ब्रिंदा के आने के पहले केवल एक छात्र के सौ फीसदी अंक आए थे, लेकिन अब एक साल में 132 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की, इंटर स्कूल के विविध स्पोर्टस कॉम्पीटिशन में हमारे मैडल्स 30 फीसदी बढ गए हैं, स्कूल को कई अवार्ड मिले हैं। स्वीमिंग, फुटबॉल, हॉकी व अन्य स्पोर्ट में हम चैंपियन भी बने हैं। इन सभी उपलब्धियों की जानकारी भी सभी को मिलना चाहिए। बैठक में सभी ने कहा कि डेली क़ॉलेज में जो भी गतिविधियां हो रही है वह सभी ओडीए को मिलते रहना चाहिए। इस पर प्रिंसीपल ने भी कहा कि हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं, आपको जानने का अधिकार है और हम बताने के लिए तैयार है, कोई भी कभी भी आकर जानकारी ले सकता है।
पारिख ने रखी पहले बात
प्रिंसीपल ने एक-एक कर दिए सभी के जवाब
एक साल में 30 फीसदी बढ़ गए मैडल्स
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj